सौरव गांगुली के 51वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने दी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

सौरव गांगुली के 51वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने दी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं

सौरव गांगुली ने अपना वनडे डेब्यू 1992 में किया था।

sourav ganguly (source-twitter)
sourav ganguly (source-twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली आज यानी 8 जुलाई को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें, सौरव गांगुली को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

ऐसे कई भारतीय खिलाड़ी हैं जिनको सौरव गांगुली ने राष्ट्रीय टीम में मौका दिया और उन्होंने भी अपने शानदार प्रदर्शन से तमाम लोगों का दिल जीत लिया। इस समय ‘दादा’ इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के पद में भूमिका निभा रहे हैं। बता दें, सौरव गांगुली ने 2019 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष का पद संभाला था और वो इस पद में 2022 तक रहे थे।

सौरव गांगुली ने अपना वनडे डेब्यू 1992 में किया था। उन्होंने 311 मुकाबलों में 22 शतक और 72 अर्धशतक की बदौलत 11363 रन बनाए थे। वो सचिन तेंदुलकर और इंजमाम उल हक के बाद तीसरे बल्लेबाज थे जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में 10,000 रनों का आंकड़ा छुआ हो। 1999 वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 183 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।

गांगुली ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ 1996 में लॉर्ड्स में किया था। इस प्रारूप में उन्होंने 113 मुकाबलों में 16 शतक और 35 अर्धशतक की बदौलत 51.25 के स्ट्राइक रेट से 7212 रन बनाए।

सौरव गांगुली के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने दी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं:

बता दें, गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2008 में संन्यास ले लिया था और क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 2012 में। उनकी बल्लेबाजी के कई लोग दीवाने हैं। बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली के ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जिनको आज भी तोड़ना बहुत ही मुश्किल है। वीरेंद्र सहवाग को भारतीय टीम में ओपनिंग संभालने का जिम्मा सौरभ गांगुली ने ही दिया था। युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी सहित कई खिलाड़ियों ने उनकी कप्तानी में ही अपना डेब्यू किया है।

उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष का भी पद काफी अच्छी तरह से संभाला था। उनके इस पद से हटने के बाद रॉजर बिन्नी को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

close whatsapp