ट्विटर प्रतिक्रियाएं: ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन बंधे शादी के बंधन में, ट्विटर पर RCB ने शुरू किया बधाईयों का सिलसिला

ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी कर ली है।

Advertisement

Glenn Maxwell and Vini Raman. (Photo Source: Instagram)

ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ 18 मार्च को शादी के बंधन में बंध चुके है। नवविवाहित जोड़े ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईसाई धर्म के अनुसार हुए अपने विवाह की फोटो साझा की है।

Advertisement
Advertisement

विनी रमन ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Mr and Mrs Maxwell| 18.03.22”, जबकि क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की और लिखा: “प्यार एक पूर्णता की तलाश है और मैं आपके साथ पूर्ण महसूस करता हूं।”

यहां देखे ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन द्वारा साझा तस्वीरें

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन एक-दूसरे को चार साल से अधिक समय से जानते है, और फरवरी 2020 में उन्होंने सगाई कर ली थी। विनी फार्मासिस्ट है, और मेलबर्न में रहती हैं। दोनों ने कई मौकों पर अपनी शादी की योजना भी बनाई, लेकिन COVID-19 के कारण उन्हें अपनी शादी को हर बार स्थगित करना पड़ा। लेकिन इस बार मैक्सवेल ने अपनी शादी के कारण ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस लिया और अंततः एक निजी समारोह में विनी रमन के साथ शादी कर ली।

आपको बता दें,  ग्लेन मैक्सवेल विनी रमन को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं, और उसने अपने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर के साथ काफी तस्वीरें भी शेयर की हुई है। नवविवाहित जोड़ा कथित तौर पर 27 मार्च को तमिल रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे। कुछ वक्त पहले तमिल भाषा में छपा उनकी शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था। बता दें,  विनी रमन के परिवार की जड़ें चेन्नई से जुड़ी हुई हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ।

इस बीच, ट्विटर जगत ने मिस्टर और मिसेज ग्लेन मैक्सवेल को बधाई दी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी), जिसके लिए मैक्सवेल IPL 2022 में खेलने वाले हैं, ट्विटर पर नवविवाहित जोड़े की फोटो साझा की और अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने पर उनके लिए खुशियों की कामना की है।

यहां देखें प्रशंसकों ने ट्विटर पर नवविवाहित जोड़े को किस तरह से शुभकामनाएं दी 

 

Advertisement