ACB अध्यक्ष मीरवैस अशरफ ने महिला क्रिकेट को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ACB अध्यक्ष मीरवैस अशरफ ने महिला क्रिकेट को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी

ICC अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट स्थिति को देखकर खुश नहीं है।

Afghanistan woman. (Photo by AREF KARIMI/AFP via Getty Images)
Afghanistan woman. (Photo by AREF KARIMI/AFP via Getty Images)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के नवनियुक्त अध्यक्ष मीरवैस अशरफ ने कहा है कि महिला टीम क्रिकेट खेलना जारी रखेगी। अशरफ ने 24 नवंबर को ACB स्टाफ के साथ अपनी परिचयात्मक बैठक के दौरान इसकी घोषणा की। अफगानिस्तान में तालिबान के अधिग्रहण के बाद से बड़े पैमाने पर उथल-पुथल मचा हुआ है इसके बाद से उनकी महिला क्रिकेटरों का भविष्य भी अनिश्चित नजर आ रहा है।

पिछले कुछ समय का हाल देखने के बाद अशरफ की इन टिप्पणियों से वहां की महिला खिलाड़ियों को काफी आत्मविश्वास मिलेगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) सभी मान्यता प्राप्त देशों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य करती है।

क्रिकविक के हवाले से अशरफ ने कहा, “महिला क्रिकेट ICC की प्रमुख जरूरतों में से एक है, इसलिए वह इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी लड़कियां सामान्य रूप से क्रिकेट खेलेंगी और हम उनकी बुनियादी जरूरतों और उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।”

एजेंसी ने कहा कि एसीबी के नेतृत्व में हालिया बदलाव को ICC की आलोचना का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अफगानिस्तान में क्रिकेट की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक समूह बनाया गया है। अशरफ ने कहा, “हर कर्मचारी को एसीबी के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए और अपने क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।”

ICC अध्यक्ष ने अफगनिस्तान में क्रिकेट की स्थिति को लेकर हाल ही में बयान दिया था

अफगानिस्तान में स्थिति का आकलन करने के लिए कार्यसमूह के गठन से पहले, ICC के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा था कि, “सांस्कृतिक और धार्मिक कारण हैं। यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है। यह अगस्त से पहले भी था। हम केवल स्थिति की निगरानी कर सकते हैं। उम्मीद है कि चीजें ठीक हो जाएंगी, हम महिला क्रिकेट को आगे बढ़ते हुए देख पाएंगे।”

close whatsapp