बांग्लादेश में खेले जाने वाले महिला एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका टीम का हुआ ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश में खेले जाने वाले महिला एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका टीम का हुआ ऐलान

एशिया कप 2022 में श्रीलंकाई महिला टीम अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ 1 अक्टूबर को खेलेगी।

Sri Lanka women. (Photo by Morgan Hancock/NurPhoto via Getty Images)
Sri Lanka women. (Photo by Morgan Hancock/NurPhoto via Getty Images)

महिला एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बता दें, यह टूर्नामेंट 1 अक्टूबर से बांग्लादेश में खेला जाएगा। तमाम प्रशंसक इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रीलंका महिला टीम भी पुरुष टीम की तरह इस टूर्नामेंट को जीतने के इरादे से खेलने उतरेंगी।

इस 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी चमारी अटापट्टू को दी गई है। 17 साल की विश्वी गुणरत्ने, अनुभवी अमा कंचना और उदेशिका प्रबोधनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई और उनकी जगह बाएं हाथ की तेज गेंदबाज थारिका सेवंडी, विकेटकीपर बल्लेबाज कौशानी नुथियांगना और ऑलराउंडर मदुशिका मेठानंद को इस दल में शामिल किया गया है।

20 वर्षीय नुथियांगना और 21 वर्षीय सेवंडी, जो प्रबोधनी की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में खेलेंगी, इन दोनों ही खिलाड़ियों को श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम का भविष्य माना गया है। मदुषिका मेठानंद श्रीलंका की ओर से दूसरी बार खेलने जा रही हैं, उन्होंने 2019 में अपना डेब्यू किया था।

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

चमारी अटापट्टू के अलावा ऑलराउंडर कवीशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, मालशा शेहानी, मेठानंद, संजीवनी और नुथियांगना, हसिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा भी शामिल हैं। सेवंडी टीम में एकमात्र फ्रंटलाइन तेज गेंदबाज होंगी, जबकि अचनी कुल्हासूर्या, मेठानंद, नीलाक्षी और शेहानी गेंदबाजी में उनका साथ देंगी।

स्पिन गेंदबाजी में इस टीम के पास कई विकल्प हैं। इनोका रणवीरा और सुगंधिका कुमारी गेंदबाजी में काफी योगदान दे सकती हैं। कप्तान अटापट्टू और रणसिंघे भी काफी किफायती स्पिन गेंदबाज है। रश्मि सिल्वा को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ 1 अक्टूबर को खेलेगी, इसके बाद 2 अक्टूबर को उनका मुकाबला UAE से होगा। 4 अक्टूबर को थाईलैंड और 8 अक्टूबर को मलेशिया के खिलाफ टीम मुकाबला खेलेगी। 10 और 11 अक्टूबर को टीम का बांग्लादेश और पाकिस्तान से मुकाबला होगा। फाइनल 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

महिला एशिया कप 2022 के लिए ये रही श्रीलंका क्रिकेट टीम:

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कौशानी नुथियांगना, ओशाधि रणसिंघे, मालशा शेहानी, मदुशिका मेथानंद, इनोका रणवीरा, रश्मि सिल्वा, सुगंधिका कुमारी और अचनी कुल्हासूर्या, थारिका सेवंडी

close whatsapp