महिला वर्ल्ड कप 2022: बांग्लादेश पर शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने ट्विटर पर फैंस और क्रिकेट बिरादरी का जीता दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप 2022: बांग्लादेश पर शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने ट्विटर पर फैंस और क्रिकेट बिरादरी का जीता दिल

भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप 2022 की अंकतालिका में 6 अंको के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।

India Women (Image Source: BCCI Twitter)
India Women (Image Source: BCCI Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 22 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम पर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 22वें मुकाबले में 110 रनों की शानदार जीत दर्ज की। यह भारतीय टीम की जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 में तीसरी जीत है। उन्होंने अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में से 3 मैचों में शिकस्त झेली है।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में 230 रनों के लक्ष्य के पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम को भारतीय टीम ने 40.3 ओवरों में मजह 119 रनों पर समेट दिया और इस महिला वर्ल्ड कप 2022 मुकाबले को 110 रनों से अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए स्नेह राणा ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए, वहीं झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्रकार को बांग्लादेश के खिलाफ दो-दो सफलताएं मिली। बांग्लादेश के लिए सलमा खातून में सर्वाधिक 32 रन बनाए, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 रनों का आंकड़ा तक नहीं छू पाया और न्यूजीलैंड में जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 में अपनी चौथी हार का सामना किया।

यास्तिका भाटिया ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए यास्तिका भाटिया ने 80 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, वहीं शैफाली वर्मा ने 42 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना और पूजा वस्त्रकार (30*) ने 30-30 रनों का योगदान दिया। गेंद के अलावा इस मैच में स्नेह राणा ने 27 रनों का भी योगदान दिया। बांग्लादेश के खिलाफ सभी भारतीय बल्लेबाजों ने योगदान दिया और टीम को प्रतियोगी स्कोर (229) तक पहुंचाया। इस वर्ल्ड कप 2022 मैच में बांग्लादेश के लिए रितु मोनी ने तीन विकेट लिए, जबकि नाहिदा अख्तर ने दो विकेट चटकाए।

अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए यास्तिका भाटिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आपको बता दें, भारत के लिए यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पहले टीम इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच हार चुकी है। भारतीय टीम अब अपना ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 मार्च को खेलेगी और टीम को यह मुकाबला जीतना होगा अगर वे सेमीफइनल में जाना चाहते है।

बांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट बिरादरी और फैंस की ट्विटर पर प्रतिक्रिया इस प्रकार रहीं –

https://twitter.com/jlchoudhary__01/status/1506184635885420550

 

close whatsapp