Women's Ashes 2025: एकमात्र टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, बेहतरीन तेज गेंदबाज हुई चोटिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Women’s Ashes 2025: एकमात्र टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, बेहतरीन तेज गेंदबाज हुई चोटिल

घातक तेज गेंदबाज केट क्रॉस आगामी एकमात्र महिला एशेज टेस्ट के लिए अनुपलब्ध है।

Kate Cross (Photo Source: Twitter)
Kate Cross (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र महिला एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम जमकर अभ्यास कर रही है। हालांकि, उन्हें इस महत्वपूर्ण मैच से पहले एक तगड़ा झटका लगा है। घातक तेज गेंदबाज केट क्रॉस आगामी एकमात्र महिला एशेज टेस्ट के लिए अनुपलब्ध है। बता दें कि, केट क्रॉस चोटिल होने की वजह से आगामी मैच में भाग नहीं ले पाएंगी।

यह एकमात्र टेस्ट मैच 30 जनवरी से शुरू हो रहा है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली गई है और इसमें ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों में जीत दर्ज की है। इंग्लैंड की बात की जाए तो टीम की खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने इस बात की पुष्टि की कि महत्वपूर्ण मैच में केट क्रॉस चोटिल होने की वजह से भाग नहीं ले पाएंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो चाहती हैं कि केट क्रॉस जल्द से जल्द अपनी चोट से ठीक हो जाए। आईसीसी के मुताबिक हीथर नाइट ने कहा कि, ‘केट क्रॉस आगामी मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनका प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है, लेकिन चोटिल होने की वजह से एकमात्र टेस्ट में उन्हें खेलते हुए देखा नहीं जाएगा।

काफी बुरा लग रहा है क्योंकि वो हमारी टीम की खिलाड़ी हैं। यही नहीं क्रॉस हमारी टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं दुआ करती हूं कि बेहतरीन तेज गेंदबाज जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए।’

हीथर नाइट ने की पुष्टि Sophia Dunkley को भी प्लेइंग XI में किया गया शामिल

केट क्रॉस की बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड की ओर से आठ मैच में 30.72 की औसत से 25 विकेट झटके हैं। हीथर नाइट ने यह पुष्टि की है कि प्लेइंग XI में Sophia Dunkley को भी शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान एलिसा हीली अब पूरी तरह से फिट हो चुकी है और उन्हें आगामी टेस्ट मैच में भाग लेते हुए देखा जाएगा, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर एश गार्डनर को भी टीम में शामिल किया गया है। व्हाइट बॉल सीरीज में तो ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब यह देखना बेहद जरूरी होगा कि एकमात्र टेस्ट मैच में मेजबान टीम कैसी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करती है?

close whatsapp