Women's T20 World Cup 2024: Match-10, AUS-W vs NZ-W आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Australia Women vs New Zealand Women के बीच का मैच?

Women’s T20 World Cup 2024: Match-10: AUS-W vs NZ-W: ऑस्ट्रेलिया महिला और न्यूजीलैंड महिला के बीच मैच कौन जीतेगा?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 8 अक्टूबर के दिन का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

AUS-W vs NZ-W (Photo Source: Getty Images)
AUS-W vs NZ-W (Photo Source: Getty Images)

AUS-W vs NZ-W Match Preview (मैच प्रीव्यू):

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला (Australia Women) और न्यूजीलैंड महिला (New Zealand Women) के बीच 8 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। श्रीलंकाई महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने 14.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

न्यूजीलैंड महिला टीम ने पिछले मुकाबले में भारत को 58 रनों से शिकस्त दी थी। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे। टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवरों में 102 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

AUS-W vs NZ-W Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला, 10वां मैच
वेन्यू शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय 8 अक्टूबर, सोमवार, शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Disney+ Hotstar & Star Sports Network, Doordarshan

Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड्स टी20 में)

मैच 48
ऑस्ट्रेलिया महिला ने जीते 26
न्यूजीलैंड महिला ने जीते 21
नो रिजल्ट 00
टाई 01

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, यहां स्पिनरों को भी मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 135 रन है।

Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

ऑस्ट्रेलिया महिला (Australia Womens)

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, एलीस पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिन्यूक्स, मेगन स्कुट, डार्सी ब्राउन

न्यूजीलैंड महिला (New Zealand Womens)

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन

यहां देखें- Australia Women vs New Zealand Women Dream11 Prediction

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने पिछले मैच में 36 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली थी। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकती है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

मेगन स्कट ने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे। वह आगामी मैच में भी शानदार गेंदबाजी कर सकती है।

AUS-W vs NZ-W Today’s Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 130-140

ऑस्ट्रेलिया महिला ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

न्यूजीलैंड महिला ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 150-160

ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

close whatsapp