Women's T20 World Cup 2024: Match-14, AUS-W vs PAK-W आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Australia Women vs Pakistan Women के बीच का मैच?

Women’s T20 World Cup 2024: Match-14: AUS-W vs PAK-W: ऑस्ट्रेलिया महिला और पाकिस्तान महिला के बीच मैच कौन जीतेगा?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

AUS-W vs PAK-W (Photo Source: Getty Images)
AUS-W vs PAK-W (Photo Source: Getty Images)

AUS-W vs PAK-W Match Preview (मैच प्रीव्यू):

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला (AUS-W) और पाकिस्तान महिला (PAK-W) के बीच 11 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

ऑस्ट्रेलिया महिला ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को 60 रनों से करारी शिकस्त दी थी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे। कीवी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवरों में 88 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में दो जीत, 4 अंकों के साथ पहले और पाकिस्तान दो मैचों में एक जीत, 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

AUS-W vs PAK-W Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम पाकिस्तान महिला, 14वां मैच
वेन्यू दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय 11 अक्टूबर, शुक्रवार, शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Disney+ Hotstar & Star Sports Network, Doordarshan

Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड्स)

मैच 15
ऑस्ट्रेलिया महिला ने जीते 13
वेस्टइंडीज महिला ने जीते 00
नो रिजल्ट 03
टाई 00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेल के सबसे छोटे प्रारूप T20 में एक संतुलित सतह प्रदान करता है। यहां गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही समान रूप से मदद मिलती है। हालांकि,  स्पिनरों को आमतौर पर यहां कुछ टर्न मिलता है। यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी कर सकते हैं।

Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

ऑस्ट्रेलिया महिला (Australia Womens)

बेथ मूनी, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, सोफी मोलिन्यूक्स, मेगन स्कट

पाकिस्तान महिला (Pakistan Womens)

मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फ़िरोज़ा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज़, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नाशरा संधू, सैयदा अरूब शाह, सादिया इकबाल

यहां देखें- Australia Women vs Pakistan Women Dream11 Prediction

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

एलिस पैरी ने पिछले मैच में 24 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेली थी। वह पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर सकती है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

मेगन स्कट ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3.2 ओवरों में 3 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। वह पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी करती हुई नजर आएंगी।

AUS-W vs PAK-W Today’s Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर- 130-140

ऑस्ट्रेलिया महिला ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

पाकिस्तान महिला ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 150-160

ऑस्ट्रेलिया महिला ने जीत दर्ज की

close whatsapp