World Cup Recap: वर्ल्ड कप 2011 के वो पल जिन्हें शायद ही क्रिकेट फैंस भूले
2011 में भारत 28 साल बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।
अद्यतन - अक्टूबर 3, 2023 12:51 अपराह्न
7. ‘Dhoni finishes it off in style’
![]()
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 अप्रैल को खेला गया। मैच में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और महेला जयवर्धने के शतक (109* रन, 88 गेंद) की बदौलत श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 275 रनों का टारगेट रखा। साथ ही जयवर्धने वर्ल्ड कप के फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
दूसरी ओर, जब भारत इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 114 रनों पर 3 विकेट गिर गए थे, और सचिन तेंदुलकर (18), वीरेंद्र सहवाग (0) और विराट कोहली (35) पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए धोनी ने गंभीर के साथ चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी कर भारतीय पारी संभाला।
तो वहीं गंभीर के 97 और धोनी के 91* रनों ने इस बात पर मुहर लगा दी थी कि भारत करीब 28 साल अपनी सरजमीं पर वर्ल्ड कप जीतने वाला था। साथ ही बता दें कि वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत को महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर जिताया था, जिसकी यादें आज भी क्रिकेट फैंस के दिलों में समाई है।