वर्ल्ड कप 2023: इस टूर्नामेंट में यह 5 रिकॉर्ड टूट सकते हैं
2011 के बाद अब एक बार फिर से भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।
अद्यतन - जून 14, 2023 12:52 अपराह्न
1- सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की निगाहें

2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने काफी आक्रमक क्रिकेट खेला और 9 मुकाबलों में 5 शतक और 1 अर्धशतक की बदौलत 648 रन बनाए। वो पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप के एक सीजन में 5 शतक जड़े हैं।
इस समय वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर है। उन्होंने 17 मैचों में 978 रन बनाए हैं। आगामी सीजन में रोहित शर्मा सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। अगर रोहित शर्मा ने 29 रन और बना लिए तो वो गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और भारतीय बल्लेबाजों द्वारा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे।
सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं और रोहित शर्मा की निगाहें इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर भी होगी।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो