PAK vs NED: डच बल्लेबाज ने Haris Rauf से लिए मजे, छक्का जड़ने के बाद मारी आंख
मैच में नीदरलैंड को 81 रनों से हार मिली है।
अद्यतन - Oct 7, 2023 11:36 am

CWC 2023: नीदरलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी Bas de Leede ने कल 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। बता दें कि पहले गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद, बल्लेबाजी में भी उन्होंने 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
हालांकि, Bas de Leede की यह पारी नीदरलैंड को जीत तो नहीं दिला पाई, लेकिन इस मैच के दौरान वह पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रउफ (Haris Rauf) से बीच मैदान मजे लेते हुए नजर आए हैं। बता दें कि डच पारी के दौरान रउफ द्वारा फेंके गए 29वें ओवर की चौथी गेंद पर Bas de Leede ने स्क्वाॅयर लेग पर बेहतरीन छक्का जड़ा और रउफ को आंख भी मारी। दूसरी ओर, देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
देखें ये वायरल वीडियो
तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो टाॅस हारकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 286 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।
तो वहीं आपको नीदरलैंड की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सबसे ज्यादा 4 विकेट बास डे लीड ने लिए, तो 2 विकेट कोलिन एकरमैन को मिले। इसके अलावा आर्यन दत्त, लोगन वान बीक, व पाॅल वान मीकेरन को 1-1 विकेट मिला।
दूसरी ओर, नीदरलैंड जब 287 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने 41 ओवर में सिर्फ 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। नीदरलैंड के लिए ओपनर विक्रमजीत सिंह ने 52 और बास डे लीड ने 67 रनों की बड़ी पारियां खेली। लेकिन इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, हारिस रउफ ने 9 ओवर में 43 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए, तो 2 विकेट हसन अली को भी मिले। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज व शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें- BAN vs AFG: बांग्लादेश ने जीता टॉस, शाकिब अल हसन ने खेला बड़ा दांव..! जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11