World Cup 2023: "दबाव और डेंजरमैन"- विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए मोहम्मद आमिर! पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: “दबाव और डेंजरमैन”- विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए मोहम्मद आमिर! पढ़िए पूरी खबर

भारत और पाकिस्तान 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।

Virat Kohli and Mohammad Amir. (Image Source: Twitter/X)
Virat Kohli and Mohammad Amir. (Image Source: Twitter/X)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का मानना है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सभी प्रतिभागी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे।

मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली के वर्तमान खतरनाक फॉर्म और वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में आने वाले दबाव को झेलने की अद्भुत क्षमता के बारे में बात की। आपको बता दें, कोहली इस साल वनडे फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं, उन्होंने 13 पारियों में 55.64 की औसत और 112.92 की स्ट्राइक रेट से 612 रन बनाए हैं।

मोहम्मद आमिर ने की Virat Kohli की जमकर तारीफ

इस दौरान दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने तीन शतक लगाए, जिसमें एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रनों की शानदार पारी भी शामिल है। अब वह आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक्शन में नजर आएंगे।

यहां पढ़िए: World Cup 2023: क्या भारत का ट्रॉफी का लंबा इंतजार Rohit Sharma-Virat Kohli खत्म कर पाएंगे? पूर्व क्रिकेटर का प्रेडिक्शन हुआ वायरल

इस बीच, मोहम्मद आमिर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा: “विराट कोहली की क्रिकेट डिक्शनरी में दबाव शब्द नहीं है। अगर आप विराट से पूछेंगे तो वह जरूर कहेंगे कि पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में उनकी 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी उनके जीवन की सबसे बेहतरीन पारी थी।

विराट वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सभी टीमों के लिए डेंजरमैन होंगे। वह इस समय टॉप पर है, और बेहतरीन फॉर्म में हैं। उनका आत्मविश्वास इस समय एक अलग ही स्तर पर है, इसलिए सभी टीमों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है।”

आपको बता दें, भारत और पाकिस्तान आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?