World Cup 2023: पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम से चूकने पर सामने आया Naseem Shah का पहला रिएक्शन
नसीम शाह लगभग एक साल के लिए मैदान से बाहर रह सकते हैं।
अद्यतन - सितम्बर 22, 2023 2:51 अपराह्न

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज Naseem Shah ने 5 अक्टूबर से भारत में खेले जाने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से चुकने को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है। नसीम शाह के लिए पाकिस्तान की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम से चूकना उनके करियर का सबसे निराशाजनक पल है।
आपको बता दें, इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को एशिया कप 2023 के दौरान भारत के खिलाफ खेलते हुए कंधे में चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मैच नहीं खेल पाए थे और फिर अब वह आगामी वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर हो गए हैं।
पाकिस्तान की वर्ल्ड कप 2023 टीम का हिस्सा न बनकर बेहद दुखी है Naseem Shah
इस बीच, नसीम ने कहा कि वह अपनी चोट से बहुत निराश हैं, क्योंकि वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप खेलने का सपना देख रहे थे, जो फिलहाल के लिए खत्म हो गया है। नसीम शाह ने कहा कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करना चाहते हैं और पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं।
यहां पढ़िए: पाकिस्तान हमेशा से ही एक बड़ा खतरा रहा है- वर्ल्ड कप 2023 से पहले इस खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान
इस बीच, नसीम शाह ने ट्विटर/X पर लिखा: “मैं बड़े भारी मन से आपको सूचित कर रह हूं कि मैं इस अद्भुत टीम का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा, जो आगामी वर्ल्ड कप 2023 में हमारे प्यारे देश का प्रतिनिधित्व करेगी। हालांकि, मैं बहुत निराश हूं, लेकिन मेरा मानना है कि सब कुछ अल्लाह के हाथ में है। इंशाअल्लाह बहुत जल्द मैदान पर वापस लौटूंगा।”
With a heavy heart, I'm sharing that I will not be part of this amazing team that will be representing our beloved country. While I'm disappointed, I believe everything is in Allah's hands. InshahAllah will be on the field very soon.
Thank you to all my fans for the prayers!
— Naseem Shah (@iNaseemShah) September 22, 2023
आपको बता दें, नसीम शाह लगभग एक साल के लिए मैदान से बाहर रह सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगामी वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ 6 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में करेगी।
यहां देखिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ , हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर।