NZ vs AUS: 'What A Talent...'- ऑस्ट्रेलिया का काल बन Rachin Ravindra ने जड़ा दूसरा वर्ल्ड कप शतक, फैंस ने ठोका सलाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs AUS: ‘What A Talent…’- ऑस्ट्रेलिया का काल बन Rachin Ravindra ने जड़ा दूसरा वर्ल्ड कप शतक, फैंस ने ठोका सलाम

रचिन रवींद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 77 गेंदों में अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप शतक पूरा किया।

Rachin Ravindra (Photo Source: X/Twitter)
Rachin Ravindra (Photo Source: X/Twitter)

Rachin Ravindra, NZ vs AUS: ICC ODI World Cup 2023 का 27वां मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 388 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को झटके जल्दी लगे। टीम ने 72 के स्कोर पर दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया।

लेकिन फिर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) और डेरिल मिचेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की शानदार साझेदारी हुई। डेरिल मिचेल 24वें ओवर में एडम जम्पा के शिकार बनकर (54 रन) पर विकेट गंवा बैठे। लेकिन रचिन रवींद्र ने अपना शानदार खेल बरकरार रखते हुए अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप शतक ठोक दिया है।

Rachin Ravindra ने कंगारूओं के खिलाफ ठोका शतक

रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) वर्ल्ड कप 2023 में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। केन विलियम्सन के अनफिट होने के चलते उन्हें नंबर-3 की पोजिशिन मिली, और इस नंबर पर वह कीवी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ देते हुए नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रचिन रवींद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में चौथी अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी को बड़ा बनाते हुए रचिन रवींद्र ने शतक ठोक दिया है।

रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने ग्लेन मैक्सवेल द्वारा डाले गए 37वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ मात्र 77 गेंदों में अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप शतक पूरा किया। लेकिन पारी के 41वें ओवर में रचिन रवींद्र ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के शिकार बन गए। रचिन रवींद्र ने 89 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 116 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रचिन रवींद्र की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें रचिन रवींद्र के शतक पर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/_veerrr____/status/1718237481861358018

 

 

close whatsapp