World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस और किया गेंदबाजी का फैसला, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दोनों टीमों के लिए काफी अहम है ये मुकाबला।
अद्यतन - नवम्बर 9, 2023 1:48 अपराह्न

वर्ल्ड कप 2023 में आज (9 नवंबर) एक अहम मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
NZ vs SL: यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, दिलशान मदुशंका
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टॉम लैथम, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन
NZ vs SL: पिछले मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन
श्रीलंकाई टीम को पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 279 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। चरिथ असलांका ने सर्वाधिक (108 रन) की पारी टीम के लिए खेली थी। बांग्लादेश ने 41.1 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
वहीं न्यूजीलैंड के पिछले मुकाबले में बारिश ने खलल डाली थी और पाकिस्तान ने DLS नियम के चलते 21 रनों से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 401 रन बोर्ड पर लगाए थे। रचिन रवींद्र ने (108 रन) और केन विलियम्सन ने (95 रन) की पारी टीम के लिए खेली थी। पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 25.3 ओवरों में बारिश आने से पहले 200 रन बोर्ड पर लगाए थे।
न्यूजीलैंड 8 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए न्यूजीलैंड को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। वहीं श्रीलंकाई टीम 8 मैच में 2 जीत और 4 अंक के साथ 8वें स्थान पर है। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
NZ vs SL पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
चिन्नास्वामी की पिच स्वाभाविक तौर पर बल्लेबाजों को अधिक मदद करती हुई नजर आती है। शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स की भूमिका भी अहम होगी। 300 से अधिक का स्कोर पिच पर बन सकता है।