ODI Cricket World Cup: 1975 से 2023 तक वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले विजेताओं की सूची- क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI Cricket World Cup: 1975 से 2023 तक वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले विजेताओं की सूची-

वनडे वर्ल्ड कप में 1975 से लेकर 2023 तक कौन सी टीम बनी है विजेता और उप-विजेता पूरी सूची देखें यहां-

Cricket World Cup 2023 Trophy (Image Credit- Twitter)
Cricket World Cup 2023 Trophy (Image Credit- Twitter)

ICC ODI World Cup 2023 की शुरूआत 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हुए मैच से हुई थी। ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद आज (19 नवंबर) टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बोर्ड पर लगाए। पूरे टूर्नामेंट में टीम गेंदबाजी के चलते मजबूत टीम दिखी, लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम शत-प्रतिशत नहीं दे पाई। ऑस्ट्रेलिया ने 42 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 बार ट्रॉफी अपने नाम कर टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। 1987 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम ने 1999, 2003, और 2007 में लगातार विजेता बनी थी। वहीं फिर टीम ने 2015 में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। 2023 में भारत को हरा कर टीम छठी बार चैंपियन बनी। वहीं वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में लगातार विजेता बनी थी। वहीं टीम इंडिया ने 1983 और 2011 में ट्रॉफी जीती है।

वनडे वर्ल्ड कप विजेताओं और उपविजेताओं की सूची-

साल होस्ट विजेता स्कोर उप-विजेता स्कोर
1975 इंग्लैंड वेस्टइंडीज 291–8 ऑस्ट्रेलिया 274
1979 इंग्लैंड वेस्टइंडीज 286–9 इंग्लैंड 194
1983 इंग्लैंड भारत 183 वेस्टइंडीज 140
1987 भारत और पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया 253–5 इंग्लैंड 246–8
1992 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पाकिस्तान 249–6 इंग्लैंड 227
1996 पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका श्रीलंका 245–3 ऑस्ट्रेलिया 241
1999 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 133–2 पाकिस्तान 132
2003 साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 359–2 भारत 234
2007 वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया 281–4 श्रीलंका 215–8
2011 भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका भारत 277–4 श्रीलंका 274–6
2015 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया 186–3 न्यूजीलैंड 183
2019 इंग्लैंड और वेल्स इंग्लैंड 241 न्यूजीलैंड 241–8
2023 भारत ऑस्ट्रेलिया 240 भारत 241-4

कप्तान, मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के साथ वनडे वर्ल्ड कप विजेताओं की सूची-

साल विजेता कप्तान मैन ऑफ द मैच प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
1975 वेस्टइंडीज क्लाइव लॉयड क्लाइव लॉयड
1979 वेस्टइंडीज क्लाइव लॉयड  विवियन रिचर्ड्स
1983 भारत कपिल देव मोहिंदर अमरनाथ
1987 ऑस्ट्रेलिया एलन बॉर्डर  डेविड बून
1992 पाकिस्तान इमरान खान वसीम अकरम मार्टिन क्रो
1996 श्रीलंका अर्जुन रणतुंगा अरविंदा डी सिल्वा सनथ जयसूर्या
1999 ऑस्ट्रेलिया स्टीव वॉ शेन वॉर्न लैंस क्लूसनर
2003 ऑस्ट्रेलिया रिकी पोंटिंग रिकी पोंटिंग सचिन तेंदुलकर
2007 ऑस्ट्रेलिया रिकी पोंटिंग एडम गिलक्रिस्ट ग्लेन मैक्ग्रा
2011 भारत महेंद्र सिंह धोनी महेंद्र सिंह धोनी युवराज सिंह
2015 ऑस्ट्रेलिया माइकल क्लार्क जेम्स फॉकनर मिचेल स्टार्क
2019 इंग्लैंड इयोन मोर्गन बेन स्टोक्स केन विलियम्सन
2023 ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस ट्रैविस हेड विराट कोहली

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक बार खिताब जीतने वाली टीमों की सूची-

टीम कितनी बार जीती ट्रॉफी वर्ल्ड कप विजेता
ऑस्ट्रेलिया 6 बार 1987,1999,2003,2007,2015, 2023
भारत 2 बार 1983,2011
वेस्टइंडीज 2 बार 1975,1979
श्रीलंका 1 बार 1996
पाकिस्तान 1 बार 1992
इंग्लैंड 1 बार 2019

close whatsapp