World Cup 2023, SA vs NED: Uber Eats में डिलिवरी करने वाले और ex-Protea ने उधेड़ी साउथ अफ्रीकी टीम
वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नीदरलैंड्स ने 38 रनों से जीत दर्ज की।
अद्यतन - अक्टूबर 18, 2023 3:49 अपराह्न

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 रोमांचक अंदाज में भारत में खेला जा रहा है। World Cup 2023 के पिछले मैच में नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से मात दी। आपको बता दें पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी नीदरलैंड टीम अफ्रीकी टीम पर भारी पड़ी थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप के मंच पर यह जीत खिलाड़ी और पूरे देश के लिए काफी ज्यादा मायने रखती है।
नीदरलैंड के कुछ खिलाड़ियों के पास बड़े मंच पर खेलने का मौका कम होता है, जिसके चलते उन्हें कॉर्पोरेट नौकरियां करनी पड़ती है, और उन्हीं में से एक पॉल वैन मीकेरन है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। वहीं रूलोफ वैन डर मर्वे जो पहले साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, अफ्रीकी टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।
World Cup 2023: Uber Eats में पॉल वैन मीकेरन को करनी पड़ी थी नौकरी
Paul van Meekeren ने World Cup 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 9 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। Paul van Meekeren को Uber Eats में डिलिवरी बॉय की नौकरी करनी पड़ी थी। क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप 2020 कोविड-19 के चलते 2021 में खेला गया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पॉल वैन मीकेरन के शानदार खेल के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना ट्विट वायरल हो रहा है।
जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘आज क्रिकेट खेलना चाहिए था अब मैं सर्दियों के महीनों से बचने के लिए Uber Eats डिलवर कर रहा हूं। अजीब बात है कि चीजें कैसे बदल जाती है, मुस्कुराते रहो लोगों….’ पॉल वैन मीकेरन दुनिया भर के अलग-अलग लीगों में खेलते हुए नजर आए हैं। मीकेरन ने कैरिबयन प्रीमियर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग, काउंटी क्रिकेट और नीदरलैंड्स अंडर-19 लेवल में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन वैन मीकेरन अंतरराष्ट्रीय स्तर में जगह बना पाने में नाकामयाब रहे थे।
यह भी पढ़े- अक्टूबर 18- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
साउथ अफ्रीका के लिए खेल चुके हैं रूलोफ वैन डर मर्वे
रूलोफ वैन डर मर्वे ने 2009 में साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया था। साउथ अफ्रीका के लिए वैन डर मर्वे ने 13 वनडे मैच खेले हैं। लेकिन 2011 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चयन ना होने के बाद रूलोफ वैन डर मर्वे अपने Motherland नीदरलैंड्स आ गए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वैन डर मर्वे नीदरलैंड्स के लिए अपना 5वां वनडे मैच खेल रहे थे। गेंद और बल्ले दोनों से ही इस खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया है। वैन डर मर्वे ने 19 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। वहीं फिर गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।