World Cup 2023: शुभमन गिल ने लगाया टूर्नामेंट का चौथा अर्धशतक, नजरें अब तीन डिजिट वाले स्कोर पर
वर्ल्ड कप 2023 में यह शुभमन गिल का चौथा अर्धशतक है।
अद्यतन - Nov 15, 2023 3:39 pm

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जो अभी तक सही साबित होते हुए दिख रहा है। इस मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर वर्ल्ड कप में सातवीं बार पॉवरप्ले में 60 से अधिक का स्कोर बनाया।
हालांकि रोहित शर्मा जिन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाया था, वो 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए और अर्धशतक बनाने से चूक गए। उनके आउट होने के बाद शुभमन गिल ने विराट के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच शुभमन गिल एक छोर से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस टूर्नामेंट में गिल का चौथा अर्धशतक है।
मैच की बात करें तो इस वक्त विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया 17 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 132 रन बना चुकी है। शुभमन गिल 63 तो विराट कोहली 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब दोनों की कोशिश यही होगी कि यहां से एक बड़ी पारी खेलकर टीम को एक बड़े स्कोर तक ले जाए।
IND vs NZ: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथमम (विकेटकीपर), मिचल सैंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्गुय्सन, ट्रेंट बोल्ट
यह भी पढ़ें: वीडियो: अब्दुल रज्जाक ने पहले दिया बेहूदा बयान और फिर जारी किया माफीनामा