World Cup 2023: IND vs PAK मैच के दौरान महिला पुलिस कर्मी और फैन के बीच हुई झड़प, वीडियो ने उड़ाए सबके होश..! - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: IND vs PAK मैच के दौरान महिला पुलिस कर्मी और फैन के बीच हुई झड़प, वीडियो ने उड़ाए सबके होश..!

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैदान के अंदर के रोमांच से तो फैंस काफी ज्यादा एंटरटेन हुए हैं। लेकिन साथ ही स्टेडियम में कुछ ऐसे दृश्य देखने को मिले जिसने खूब सुर्खियां बटोरी है।

IND vs PAK (Photo Source: X/Twitter)
IND vs PAK (Photo Source: X/Twitter)

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत दर्ज कर अपना 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। मैदान के अंदर के रोमांच से तो फैंस काफी ज्यादा एंटरटेन हुए हैं। लेकिन साथ ही स्टेडियम में कुछ ऐसे दृश्य देखने को मिले जिसने खूब सुर्खियां बटोरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी और स्टेडियम में बैठे एक फैन के बीच जमकर लड़ाई हो रही है।

World Cup 2023: स्टेडियम में घटी शर्मनाक घटी

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान खिलाड़ी मैदान में एक-दूसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन मैदान के बाहर एक बहुत ही शर्मनाक घटना घटी है। मैच के दौरान एक महिला पुलिस कर्मी और एक फैन के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, फैन की बातों से महिला पुलिस कर्मी इतनी परेशान हुई कि उन्हें अपना हाथ उठाना पड़ गया। महिला पुलिस कर्मी के हाथ से थप्पड़ खाने के बाद फैन ने भी महिला पुलिस कर्मी पर हाथ उठाने की कोशिश की। जिसके बाद महिला पुलिस कर्मी गुस्से से आग-बबूला हो गई थी।

यहां देखें वो वीडियो-

यह भी पढ़े- रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाजों का अपमान किया’- शोएब अख्तर का बड़ा बयान

बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम इंडिया बरकरार रखना चाहेगी फॉर्म

टीम इंडिया ने World Cup 2023 के पहले दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की थी। भारत के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के (86 रन) और श्रेयस अय्यर की नाबाद 53 रन की पारी के बल पर जीत दर्ज की। टीम इंडिया का अगला मुकाबला World Cup 2023 में अब 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में खेला जाएगा।

close whatsapp