World Cup 2023: संजू के जरिए अपनी दुकान चला रहे हैं Trent Boult, फैंस की भावनाओं के साथ कीवी स्टार कर रहे हैं खिलवाड़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: संजू के जरिए अपनी दुकान चला रहे हैं Trent Boult, फैंस की भावनाओं के साथ कीवी स्टार कर रहे हैं खिलवाड़

ट्रेंट बोल्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Trent Boult. (Image Source: Twitter/X)
Trent Boult. (Image Source: Twitter/X)

आज 3 अक्टूबर से ठीक दो दिन बाद बहु-प्रतीक्षित आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस समय सभी प्रतिभागी टीमें आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के वार्म-अप मैचों में अपनी तैयारियों को फाइनल टच दे रही है।

इस बीच, 2 अक्टूबर को केरल के तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वार्म-अप मैच के दौरान दिग्गज तेज गेंदबाज Trent Boult ने फैंस का मनोरंजन करने का एक अनोखा तरीका अपनाया, जिसके कारण वह इस समय खूब सुर्खियों में हैं।

जब तिरुवनंतपुरम में Trent Boult ने की Sanju Samson की नकल

दरअसल, ट्रेंट बोल्ट ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए न्यूजीलैंड के दूसरे वर्ल्ड कप 2023 वार्म-अप मैच के दौरान अपने राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन की नकल की, और फैंस के बीच गदर मचा दी, क्योंकि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाक केरल के क्रिकेटिंग आइकॉन हैं। हालांकि, सैमसन इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

यहां पढ़िए: ODI World Cup 2023: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का SWOT Analysis

हुआ यूं कि जब ट्रेंट बोल्ट इस वार्म-अप मैच की दूसरी पारी के दौरान डीप फाइन लेग पर फील्डिंग कर रहे थे, उस समय कुछ फैंस ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के ‘हल्ला बोल’ के नारें लगाए। जिसके बाद कीवी दिग्गज ने प्रशंसकों की ओर रुख किया और फिर उन्होंने RR के कप्तान संजू सैमसन की नकल की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बाउंड्री स्कर्टिंग के पास सैमसन की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं।

बोल्ट ने सैमसन की टोपी उतारने और पहनने के तरीके और हवा में शॉट खेलने के तरीके की शानदार नकल की। जब ट्रेंट बोल्ट ने इस अंदाज में फैंस का मनोरंजन किया तो वे भी बहुत खुश हो गए और इसका उन्होंने जोरदार स्वागत किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखिए Trent Boult का वायरल वीडियो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?