गौतम गंभीर ICC

“व्हाइट बॉल वाले क्रिकेट में जो सबसे खराब चीज हुई है वह है दो नई गेंदों का आना….”- ICC पर जमकर बरसे गंभीर

गौतम गंभीर ने ICC पर साधा निशाना।

Gautam Gambhir. (Image Source: GG Instagram)
Gautam Gambhir. (Image Source: GG Instagram)

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड बयान देने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आलोचना की है। उन्होंने एक नियम परिवर्तन को लेकर बात की जिसने वनडे क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी की कला को खत्म कर दिया। गंभीर ने कहा है कि क्रिकेट में ये सबसे खराब चीज हुई है कि वनडे क्रिकेट में दो नई गेंदों के साथ 50 ओवर फेंके जाते हैं।

आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में अधिक पावर हिटिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए ICC ने 2011 में वनडे मैचों में दो नई गेंदों की अनुमति देने वाला नियम पेश किया गया था। गंभीर ने आईसीसी को भी निशाने पर लिया है और कहा है कि मेरा वश चले तो मैं दो गेंदों वाले नियम को हटा दूं। आपको बता दें कि दो नए गेंद के आने के साथ साथ धीरे-धीरे वनडे क्रिकेट में फिंगर स्पिनर्स की महत्त्व कम हो गई है।

गौतम गंभीर ने ICC पर साधा निशाना

केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर ने आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कुट्टी टॉक्स विद अश्विन शो में कहा, “व्हाइट बॉल वाले क्रिकेट में जो सबसे खराब चीज हुई है वह है दो नई गेंदों का आना। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि आपने एक फैसले से फिंगर स्पिनर का पूरा स्किल छीन लिया है, चाहे वह बाएं हाथ का स्पिनर हो या ऑफ स्पिनर हो।

आपके पास दो नई गेंदें हैं और अंदर पांच फील्डर हैं। आप एक फिंगर स्पिनर से कैसे उम्मीद करते हैं कि वह पिच से कुछ भी मदद ले पाएगा और उसे अंतिम 11 में शामिल किया जाएगा? यह सफेद गेंद वाले क्रिकेट में सबसे खराब चीज है।” गंभीर ने माना है कि आर अश्विन और नाथन लियोन का व्हाइट बॉल करियर इसी वजह से छोटा रहा है, क्योंकि उनको गेंद और पिच से कोई सपोर्ट मिलता ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि, “मैंने इसे हर जगह कहा है। इस नियम ने दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ फिंगर स्पिनरों को छीन लिया है, जिन्हें अधिक व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना चाहिए था, आप (अश्विन) और नाथन लियोन। आप लोगों के नहीं खेलने का कारण यह था कि आपके लिए कुछ भी नहीं था, इन सभी बाधाओं के बावजूद एक सपाट ट्रैक पर छोटी बाउंड्री पर पावर हिटर के साथ और डीआरएस के साथ भी।”

close whatsapp