DC vs UP: Dream11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट 5वें WPL मैच के लिए
WPL 2023 का 5वां मैच यूपी वाॅरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 6, 2023 10:13 pm

WPL 2023, Match-5 DC vs UP: महिला प्रीमियर लीग के पांचवे मैच में दिल्ली कैपिटल्स वूमेन (DEL-W) और यूपी वाॅरियर्स (UP-W) की टीम आमने-सामने होंगी। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच ये मैच 7 मार्च, मंगलवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा।
बता दें कि दोनों टीमें अपना पिछला मैच जीत कर आ रही है तो इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। बता दें कि लीग के अपने पहले मैच में मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स ने बैंगलोर को 60 रनों से हराया था। तो वहीं दूसरी तरफ यूपी ने अपने पहले मैच में गुजरात जायंट्स पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।
गौरतलब है कि गुजरात के खिलाफ मैच में ग्रेस हैरिस ने एक मैच जिताऊ पारी खेली, तो दिल्ली के खिलाफ मैच में भी यूपी की कप्तान एलिसा हीली को एक ऐसी ही पारी की उम्मीद हैरिस से होगी। तो आइए जानते हैं इस मैच के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम-
मैच जानकारी (MATCH DETAILS):
महिला प्रीमियर लीग मैच नंबर- 5
तारीख व दिन- 7 मार्च, मंगलवार
स्थान- डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
मैच शुरू होने का समय- शाम 7.30 बजे से
मौसम- साफ रहेगा
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी- दिल्ली कैपिटल्स
मैच के लिए दोनों टीमों (DC-W vs UP-W) की संभावित प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
दिल्ली कैपिटल्स (DC-W):
शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मरिजन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नॉरिस।
यूपी वाॅरियर्स (UP-W):
एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सहरावत, ताहलिया मैकग्रा, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, किरण नवगिरे, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवनी और राजेश्वरी गायकवाड़।
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
बता दें कि डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के अनुकूल रही है, जहां बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी का जमकर लुत्फ उठाते हैं। लेकिन इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। स्पिनरों के लिए पिच से ज्यादा आशाएं नहीं रखनी चाहिए। पहली पारी का स्कोर 170 से 180 के बीच रह सकता है और कोई भी कप्तान इस पिच पर टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।
Suggested Playing XI for DC-W vs UP-W Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):
विकेटकीपर (Wicket-keeper):
तानिया भाटिया (1)
बल्लेबाज (Batsman):
एलिसा हीली, श्वेता सहरावत व शेफाली वर्मा (3)
ऑलराउंडर (All-Rounder):
ग्रेस हैरिस, सोफी एक्लेस्टोन, एलिस कैप्सी व जेस जोनासेन (4)
गेंदबाज (Bowler):
तारा नॉरिस, अंजलि सरवनी और राजेश्वरी गायकवाड़ (3)
कप्तान (Captain):
ग्रेस हैरिस
उपकप्तान (Vice-Captain):
जेस जोनासेन