WPL 2023: इन 5 शानदार खिलाड़ियों के ऊपर 5 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लग सकती है
13 फरवरी को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा।
अद्यतन - फरवरी 17, 2023 12:14 अपराह्न

13 फरवरी को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। कुल 409 खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जाएगी जिसमें से 163 विदेशी है और 8 एसोसिएशन की खिलाड़ी। इसमें 246 भारतीय खिलाड़ी भी हैं।
कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर इस ऑक्शन में बोली लगाई जाएगी। कुछ ऐसी भी खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर 5 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है। इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और सभी पांच फ्रेंचाइजियों की नजरइनपर जरूर होगी।
आज हम आपको ऐसी ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनपर 5 करोड़ से अधिक की बोली लग सकती है। यह खिलाड़ी जिन भी फ्रेंचाइजी में जाएगी उनके बल्लेबाजी या गेंदबाजी लाइनअप को और मजबूत करेंगी।
5- दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने सिर्फ अपनी गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
दीप्ति शर्मा ने अभी तक 87 टी-20 मुकाबलों में 6.08 की इकोनॉमी से 96 विकेट झटके हैं वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 106.52 के स्ट्राइक रेट से 914 रन बनाए हैं। वनडे की बात की जाए तो दीप्ति ने 4.18 की इकोनॉमी से 91 विकेट झटके हैं जबकि 36.36 के औसत से 1891 रन बनाए हैं।
टी-20 क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है और उनके पास इस प्रारूप में काफी अनुभव भी है। सभी फ्रेंचाइजी इस शानदार खिलाड़ी को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी और इसी वजह से उनके ऊपर काफी बड़ी बोली लग सकती है।