WPL 2023: चोटिल डिएंड्रा डॉटिन की जगह गुजरात जायंट्स ने इस बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को अपनी टीम में किया शामिल
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच WPL 2023 का पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 4, 2023 12:48 pm

आज यानी 4 मार्च से महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र की शुरुआत होने वाली है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज यानी 4 मार्च को इस बेहतरीन टूर्नामेंट का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले गुजरात जायंट्स को एक तगड़ा झटका लगा है। चोटिल होने की वजह से अनुभवी ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन WPL 2023 से बाहर हो गई हैं। हालांकि गुजरात फ्रेंचाइजी ने डिएंड्रा डॉटिन की जगह ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन ऑलराउंडर किम गर्थ को अपने खेमे में शामिल किया है। बता दें, किम गर्थ ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थी। WPL 2023 ऑक्शन में किम गर्थ अनसोल्ड गई थी।
गुजरात जायंट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की पुष्टि की कि किम गर्थ उनकी टीम से जुड़ने जा रही है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘एक और शेरनी हमारी टीम में शामिल हो गई है @kimgarth।’
🚨 Another lioness from Down Under, @kim_garth joins our pride! 🇦🇺🦁#WPL #GujaratGiants #AdaniSportsline #Adani pic.twitter.com/vd9z6Ssp0i
— Gujarat Giants (@GujaratGiants) March 3, 2023
मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा WPL 2023 का पहला मुकाबला
बता दें, किम गर्थ गुजरात जायंट्स की टीम से खेलने वाली पांचवी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है। गुजरात फ्रेंचाइजी की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी कर रही हैं। किम ने 14 साल की उम्र में आयरलैंड के लिए अपना डेब्यू किया था जो उनका जन्म स्थान है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2010 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पिछले साल भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में किया था।
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच WPL 2023 का पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा।
ये रही गुजरात जायंट्स की टीम:
एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी , स्नेह राणा, मानसी जोशी शबनम शकील, सोफी डंकली, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, किम गर्थ, डायलान हेमलता, मोनिका पटेल,तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा,हर्ले गाला, एस मेघना,जॉर्जिया वारेहम , अश्विनी कुमारी, पारूनिका सिसोदिया.