WPL 2023: RCBW vs MIW, Match Prediction- कौन जीतेगा आज का धमाकेदार मुकाबला?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के बीच मैच 21 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

RCB vs MI (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लीग में लगातार पांच मुकाबले हारते हुए नजर आई थी। लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए पिछले दो मुकाबलों में जीत हासिल की। जिसके चलते टीम इस वक्त आत्मविश्वास से भरी हुई है।

Advertisement
Advertisement

वहीं बात मुंबई इंडियंस की करें तो पहले पांच मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद पिछले दो मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को करारी हार झेलनी पड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले ही लीग से बाहर हो चुकी है। लीग के आखिरी मैच में RCB जीत से सीजन को खत्म करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर प्लेऑफ से पहले मुंबई वापस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

RCB vs MI मैच जानकारी-

महिला प्रीमियर लीग 2023 में 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच 21 मार्च को खेला जाएगा।

वेन्यू और समय– डीवाई पाटिल स्टेडियम, दोपहर 3ः30 बजे

लाइव टेलीकास्ट– स्पोर्ट्स18

लाइव स्ट्रीमिंग– जियोसिनेमा

RCB vs MI पिच रिपोर्ट-

डीवाई पाटिल स्टेडियम के पिच पर बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि पिछले मैचों में गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। मैदान की बांउड्री छोटी है जिसके चलते दोनों टीमों के बल्लेबाज आक्रमक शॉट खेल बड़े टोटल की ओर जाते हुए दिख सकते हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर इस मैदान में 160-180 के बीच है। दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहां ज्यादा मुकाबले जीते हैं। जिसके चलते कप्तान पहले टॉस जीतकर चेज करना पसंद करेंगे।

RCB vs MI संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहुजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शट्ट, आशा शोभना, प्रीति बोस।

मुंबई इंडियंस- हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सिवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान). अमेलिया केर, इस्सी वोंग, पूजा वास्त्राकर अमनजोत कौर, हुमायार काजी, जिंतिमानी कलिता, सायका इशाक।

RCB vs MI संभावित बेस्ट खिलाड़ी-

बेस्ट बल्लेबाज-

हेली मैथ्यूज- हेली मैथ्यूज गेंद हो या बल्ले से मुंबई इंडियंस के लिए लीग में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। RCB के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम की शुरूआत करते हुए हेली आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकती है। साथ ही डीवाई पाटिल स्टेडियम के छोटी बाउंड्री का फायदा उठाते हुए हेली बड़ा टोटल बोर्ड पर खड़ा करते हुए नजर आएगी।

बेस्ट गेंदबाज- 

सायका इशाक- कोलकाता की बाएं हाथ की स्पिनर गेंदबाज सायका इशाक लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रही है। सायका इशाक के गेंदो को पढ़ना विरोधी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनी हुई है। सायका इशाक लीग में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी है। लेकिन पिछले तीन मैचों में वह लय में नहीं दिखी हैं। RCB के खिलाफ मैच में सायका इशाक शानदार वापसी करते हुए नजर आ सकती है।

कौन जीतेगा आज का मैच-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला मैच मुंबई इंडियंस अपने नाम कर सकती है।

यहाँ क्लिक करें 👉 GUJ-W vs UP-W Dream11 Prediction

Advertisement