WPL 2023: आरसीबी के लिए बेहद महंगी साबित हुई स्मृति मंधाना; फैंस के साथ फ्रेंचाइजी को भी किया निराश

स्मृति मंधाना को WPL 2023 में आठ में से सात पारियों में स्पिनरों ने आउट किया।

Advertisement

Smriti Mandhana (Image Source: RCB/WPL)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इस साल फरवरी 2023 में महिला प्रीमियर लीग (WPL) की पहली नीलामी में बिकने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनकर इतिहास रचा था। वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी भी थी।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें, स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्हें जारी WPL 2023 के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, मंधाना अपने प्राइस टैग और लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई, क्योंकि वह WPL 2023 में 8 मैचों में एक भी अर्धशतक लगाने में असफल रहीं। आरसीबी की कप्तान ने 8 पारियों में 18.62 के औसत और 111.19 के स्ट्राइक रेट से केवल 149 रन बनाए, जबकि एक पारी में वह गोल्डन डक पर भी आउट हुई।

स्मृति मंधाना ने आरसीबी को किया मायूस

इस बीच, स्मृति मंधाना 21 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे WPL 2023 मैच में मात्र 25 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गईं। वह इस टूर्नामेंट में अपनी आखिरी पारी में एक बार फिर स्पिनर की शिकार हुई। आपको बता दें, WPL 2023 में मंधाना को आठ में से सात पारियों में स्पिनरों ने आउट किया।

मंधाना ने इस साल की शुरुआत में महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 151 रन बनाए थे,और इस शानदार फॉर्म के साथ वह WPL में आई थी, लेकिन उन्होंने स्पिनरों के आगे घुटने टेक दिए। आपको बता दें, आरसीबी ने टूर्नामेंट में अब तक सात मैचों में से केवल दो मैच जीते हैं।

इस बीच, आरसीबी नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले जा रहे अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान का अंत करना चाहेगी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में केवल 125/9 का स्कोर ही बना पाई। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 62 के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुकी है।

Advertisement