WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो बैंगलोर बनाम मुंबई मैच में देखने को मिले - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो बैंगलोर बनाम मुंबई मैच में देखने को मिले

मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से मैच को किया अपने नाम

2. WPL में MI ने बनाया पावरप्ले का बेस्ट स्कोर

बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में अपना बेस्ट पावरप्ले स्कोर भी बना लिया है। आरसीबी के खिलाफ मुंबई की ओपनर्स बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज ने पहले विकेट के लिए 3.5 ओवर में 45 रन जोड़कर ताबतोड़ शुरूआत की।

हालांकि, भाटिया 15 गेंदों में 31 रनों की तेज पारी खेल कर आउट हुईं, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आई नट सीवर ब्रंट ने भी तेज से बल्लेबाजी करना शुरू किया। मैच में मुबंई इंडियंस ने पावरप्ले के 6 ओवर में 60 रन जोड़े। साथ ही यह मुंबई का WPL के दो सीजन में हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर भी है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp