WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो DC बनाम RCB मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो DC बनाम RCB मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं

आठ अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

RCB vs DC. (Image Source: WPL)
RCB vs DC. (Image Source: WPL)

आज यानी 10 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले हैं जिसमें से चार में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आठ अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात की जाए तो टीम ने 6 मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। 6 अंकों के साथ आरसीबी महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। आज हम आपको बताते हैं तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो दिल्ली कैपिटल्स का नाम आरसीबी मैच के दौरान टूट सकते हैं।

1- स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग 2024 की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन सकती हैं

Smriti Mandhana (Photo Source: WPL Official Website)
Smriti Mandhana (Photo Source: WPL Official Website)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना का प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी अच्छा रहा है। स्मृति मंधाना ने अभी तक छह मैच में 40 के ऊपर के औसत से 243 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल है।

स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं और वो Meg Lanning से सिर्फ 18 रन दूर है। अगर स्मृति मंधाना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 19 रन बना लेती है तो वो महिला प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएगी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp