WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो DC बनाम GG मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो DC बनाम GG मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं

इस शानदार टूर्नामेंट में आज यानी 3 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

UP Warriorz vs Delhi Capitals Women (Image Credit- Twitter X)
UP Warriorz vs Delhi Capitals Women (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक कई बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं। इस शानदार टूर्नामेंट में आज यानी 3 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम को इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम ने काफी अच्छी वापसी की और लगातार दो मैच जीते। दिल्ली टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार झेलनी पड़ी है। इस सीजन की अंक तालिका में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स दूसरे पायदान पर हैं।

गुजरात जायंट्स की बात की जाए तो टीम का प्रदर्शन इस सीजन में अभी तक काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने तीन मैच खेले हैं और तीनों में टीम ने हार झेली है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात जायंट्स जीत दर्ज करना चाहेगी। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मैच के दौरान टूट सकते हैं।

1- एलिस कैप्सी महिला प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन सकती है

Alice Capsey (Image Source: X/WPL)
Alice Capsey (Image Source: X/WPL)

दिल्ली कैपिटल्स की ऑलराउंडर एलिस कैप्सी ने अभी तक महिला प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में 75 रन बनाए थे। दूसरे मुकाबले में इस शानदार ऑलराउंडर को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एलिस कैप्सी ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। एलिस कैप्सी ने अभी तक दो पारियों में 60.50 के औसत से 121 रन बनाए हैं। वो महिला प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में टॉप में आने से सिर्फ 32 रन पीछे हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर ग्रेस हैरिस है जिन्होंने 153 रन बनाए हैं।

अगर गुजरात जायंट्स के खिलाफ एलिस कैप्सी 32 रन बना लेती है तो वो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएगी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp