WPL 2024: 3 बड़े रिकाॅर्ड्स जो गुजरात जायंट्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच में टूट सकते हैं
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा ये मैच
अद्यतन - मार्च 6, 2024 3:06 अपराह्न

जारी महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में अभी तक क्रिकेट फैंस को कुछ शानदार मैच देखने को मिले हैं। तो वहीं टूर्नामेंट में अभी तक 12 मैच खेले जा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स इस समय 5 मैचों के बाद 8 अंक लिए पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है।
तो वहीं अब टूर्नामेंट का 13वां मैच गुजरात जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने जा रहा है। बता दें कि यह मैच 6 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरी ओर, 4 मैच में 4 हार झेल चुकी गुजरात की नजर, जीत का खाता खोलने पर होंगी।
तो बैंगलोर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। साथ ही इस मैच में 3 बड़े और खास रिकाॅर्ड्स भी देखने को मिल सकते हैं। आइए इन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानते हैं-
3. WPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जेस जोनासेन की बराबरी कर सकती हैं आशा शोभना
![]()
बता दें कि जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की जेस जोनासेन है। उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में ही 9 विकेट को अपने नाम कर लिए हैं। साथ ही पर्पल कैप भी उनके नाम हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर आरसीबी के लेगी आशा शोभना है, जिन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में 5 विकेट हाॅल लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी।
सोभना ने अभी तक 5 मैचों में 15.14 की औसत से कुल 7 विकेट अपने नाम किए हैं। अगर वह गुजरात के खिलाफ 2 ज्यादा विकेट लेने में कामयाब रहती हैं, तो वह जेस जोनासेन को पीछे छोड़ सकती हैं।