WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो MI बनाम GG मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं
मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच में चार में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - मार्च 9, 2024 3:02 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग 2024 में आज यानी 9 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच शानदार मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी अच्छा रहा है वहीं गुजरात जायंट्स बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही है।
बता दें, मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच में चार में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 8 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।
वहीं गुजरात जायंट्स ने अभी तक पांच मैच खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम के सिर्फ दो अंक है और वो अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस मैच के दौरान टूट सकते हैं।
1- Nat Sciver-Brunt पूरा कर सकती हैं अपने 500 WPL रन

Nat Sciver-Brunt ने अभी तक महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुंबई टीम की ओर से 17 विकेट हासिल किए हैं। यही नहीं बल्लेबाजी से भी इंग्लिश खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है।
बता दें, Nat Sciver-Brunt ने अभी तक महिला प्रीमियर लीग में 16 पारी में 42.64 के औसत और 135.94 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बना चुकी है। वो महिला प्रीमियर लीग में 500 रनों का आंकड़ा छूने से सिर्फ 31 रन दूर है। अगर Nat Sciver-Brunt गुजरात जायंट्स के खिलाफ 31 रन और बना लेती है तो वो दूसरी खिलाड़ी बन जाएगी जो महिला प्रीमियर लीग में 500 से ज्यादा रन बना चुकी हूं। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान Meg Lanning ने महिला प्रीमियर लीग में अभी तक 606 रन बनाए हैं।