WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो RCB बनाम UPW मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं
यूपी वॉरियर्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - Mar 4, 2024 2:29 pm

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है और इस शानदार टूर्नामेंट में अभी तक कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज यानी 4 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों टीमों ने अभी तक इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यूपी वॉरियर्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस समय महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात की जाए तो उन्होंने भी अभी तक चार मैच में दो में जीत और दो में हार का सामना किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी चार अंक है लेकिन उनका नेट रनरेट यूपी वॉरियर्स से कम है और इसी वजह से टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस मैच के दौरान टूट सकते हैं।
1- स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग 2024 की ऑरेंज कैप को अपने नाम कर सकती है

यूपी वॉरियर्स की ग्रेस हैरिस इस समय महिला प्रीमियर लीग 2024 की ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर है। हालांकि आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना उनसे ज्यादा दूर नहीं है।
स्मृति मंधाना को अगर इस सीजन की ऑरेंज कैप को अपने नाम करना है तो उन्हें 14 रन और बनाने होंगे। बता दें, स्मृति मंधाना ने चार मैच में 139 रन बनाए हैं। आरसीबी की ही मेघना ने अभी तक 137 रन बना लिए हैं और वो भी यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच में ऑरेंज कैप को अपने नाम कर सकती हैं।