WPL 2024: जाने 3 रिकॉर्ड्स जो UPW बनाम DC मैच में टूट सकते है
आज यानी 26 फरवरी को इस शानदार टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच में खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 26, 2024 4:04 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी 26 फरवरी को इस शानदार टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच में खेला जाएगा। तमाम लोग इस महत्वपूर्ण मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें, दोनों टीमों ने इस सीजन के अपने पहले मैच में हार का सामना किया था। हालांकि इस मैच को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड के बारे में जो UPW बनाम DC मैच में टूट सकते है।
1- एलिस कैप्सी हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है

दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन ऑलराउंडर एलिस कैप्सी की महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत काफी शानदार तरीके से हुई थी। उन्होंने अपने पहले मैच में 53 गेंदों में 141.50 के स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए थे।
वो मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रिकॉर्ड से सिर्फ 26 रन पीछे है। इस समय एलिस कैप्सी जिस फॉर्म में है उसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि वो यूपी वारियर्स के खिलाफ यह रिकॉर्ड तोड़ सकती है।