WPL 2024: 3 बड़े रिकाॅर्ड जो गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में देखने को मिले
दिल्ली ने 25 रनों से मैच को किया अपने नाम
अद्यतन - मार्च 4, 2024 1:20 अपराह्न
1. WPL में गुजरात जायंट्स के लिए किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले भारतीय तेज गेंदबाज मेघना सिंह का अभी तक टूर्नामेंट फीका रहा था। खेले गए तीन मैचों में वह सिर्फ 1 विकेट ही अपने नाम कर पाई थी। हालांकि, कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने कल हुए मैच में मेग लैनिंग (55), शेफाली वर्मा (13), एलाइस कैप्सी (27) और राधा यादव (5) के विकेट निकाले। मैच में उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए है।
तो वहीं यह महिला प्रीमियर लीग इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज का गुजरात जायंट्स के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। तो वहीं ओवरऑल मेघना का यह प्रदर्शन गुजरात के लिए दूसरा सबसे बेस्ट है। पहले नंबर पर किम गार्थ आती है, जिन्होंने 36 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।
Previous
Page 3 / 3