WPL 2024: एक बार फिर बुरी तरह पिटी बेथ मूनी की टीम, दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को 25 रनों से दी मात

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 25 रनों से जीत दर्ज की।

Advertisement

DEL-W vs GUJ-W (Photo Source: WPL Official Website)

WPL 2024, DEL-W vs GUJ-W: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान र 163 रन बोर्ड पर लगाए थे। गुजरात जायंट्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना पाई, और दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रनों से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में यह गुजरात जायंट्स की लगातार चौथी हार है। वहीं जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत कर ली है।

Advertisement
Advertisement

मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेली कप्तानी पारी

गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को झटका जल्दी लगा था। ओपनर शेफाली वर्मा तीसरे ओवर में 13 रन बनाकर मेघना सिंह का शिकार बन गई थी। मेघना सिंह ने फिर एलिस कैप्सी और मेग लैनिंग को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया था। एलिस कैप्सी 17 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 27 रन बना पाई।

वहीं मेग लैनिंग ने 41 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली। जिसके बल पर दिल्ली 163 रन बोर्ड पर लगा पाई। गुजरात जायंट्स के लिए मेघना सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। एश्ले गार्डनर ने 2 विकेट लिए, वहीं तनुजा कंवर और मन्नत कश्यप के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही गुजरात टाइटंस

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम को शुरूआती झटके जल्दी लगे। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। लॉरा वोल्वार्ड्ट डक, बेथ मूनी (12), फीबी लीचफील्ड (15) और वेदा कृष्णमूर्ति (12) रन पर विकेट गंवा बैठी। एश्ले गार्डनर शानदार पारी खेलते हुए नजर आ रही थी, लेकिन 15वें ओवर में वह जेस जोनासेन का शिकार बन गई।

एश्ले गार्डनर ने 31 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। एश्ले गार्डनर के अलावा कोई भी बल्लेबाज योगदान दे पाने में असमर्थ रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया, वहीं शिखा पांडे और अरूंधति रेड्डी के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

 

Advertisement