WPL 2024: आगामी WPL सीजन में कब, कहां और किससे होगा दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना? जानिए एक क्लिक में

WPL 2024 का आगाज 23 फरवरी को हो रहा है, जबकि फाइनल 17 मार्च को खेला जाएगा।

Advertisement

Delhi Capitals (Pic Source-Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 23 जनवरी को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के शेड्यूल ऐलान कर दिया है। महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) का आगाज 23 फरवरी 2024 को हो रहा है, जबकि फाइनल 17 मार्च 2024 को खेला जाएगा।

Advertisement
Advertisement

यह टूर्नामेंट भारत के दो बड़े शहरों बेंगलुरु और दिल्ली में होना है। आपको बता दें, महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जहां टेबल-टॉपर टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर के माध्यम से फाइनल में जगह बनाएगी।

WPL 2024 में अपने अभियान की शुरुआत MI के खिलाफ करेगी दिल्ली कैपिटल्स (DC)

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स (DC) आगामी महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में अपने अभियान की शुरुआत 23 फरवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ करेगी। आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास आगामी WPL 2024 के लिए संतुलित टीम है, जिसमें अनुभवी और उभरते सितारों का एक शानदार मिश्रण है।

यहां पढ़िए: WPL 2024: यहां देखिए मुंबई इंडियंस का फुल शेड्यूल, पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से

मेग लैनिंग, जेस जोनासेन और मारिज़ैन कैप जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के साथ-साथ दिल्ली कैपिटल्स (DC) में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और पूनम यादव जैसी प्रतिभाशाली युवा भी शामिल हैं। इस मजबूत लाइनअप के साथ, पहले सीजन की रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स (DC) आगामी WPL 2024 में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। इस खबर में हम आपको आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कम्पलीट शेड्यूल और टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

यहां देखिए WPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) का पूरा शेड्यूल:

मैच नंबर तारीख दिन मैच समय (IST) स्थान
1 23 फरवरी 2024 शुक्रवार DC v MI शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2 26 फरवरी 2024 सोमवार DC v UP शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
3 29 फरवरी 2024 गुरुवार DC v RCB शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
4 5 मार्च 2024 मंगलवार DC v MI शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
5 8 मार्च 2024 शुक्रवार DC v UP शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
6 10 मार्च 2024 रविवार DC v RCB शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
7 13 मार्च 2024 बुधवार DC v GT शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स (DC) फाइनल स्क्वॉड 2024:

ऐलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिज़ैन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल, अश्विनी कुमारी।

Advertisement