WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो RCB और MI के बीच एलिमिनेटर मैच में टूटे
इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच रनों से अपने नाम किया।
अद्यतन - Mar 16, 2024 2:20 pm

महिला प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 15 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच रनों से अपने नाम किया। आरसीबी की ओर से सभी खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बता दें, आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 130 रन ही बना पाई। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस मैच के दौरान टूटे।
1- भारतीय खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर महिला प्रीमियर लीग 2024 की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई है

आरसीबी के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 33 रन बनाए थे। हालांकि उनका विकेट गिरने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई।
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 45 के ऊपर के औसत और 137 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 549 रन बनाए हैं। उन्होंने शेफाली वर्मा को पछाड़ दिया है जिन्होंने 17 पारी में 517 रन बनाए थे।