WPL 2024: Match 1, MUM-W vs DEL-W Match Prediction – आज का मैच कौन जीतेगा?

WPL 2024: Match-1, MUM-W vs DEL-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

महिला प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

MUM-W vs DEL-W Match Prediction, Match 1 (Photo Source: Getty Images)
MI-W vs DC-W (Photo Source: Getty Images)

प्रीव्यू (Preview):

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI-W) और दिल्ली कैपिटल्स(DC-W) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने मैग लैनिंग की कप्तानी में पिछले सीजन लीग स्टेज राउंड में शानदार प्रदर्शन कर पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर जगह बनाई थी। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 6 मुकाबले जीते थे। वहीं मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में लीग स्टेज राउंड में 8 में से 6 मुकाबले जीते थे।

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बोर्ड पर लगाए थे। मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। दोनों ही टीमें आगामी सीजन में शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन बनना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Mumbai Indians-W vs Delhi Capitals-W Match-1
Venue M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru
Date and Time 23 February, Friday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Sports18 & JioCinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है, वहीं तेज गेंदबाज भी यहां अपना कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे।। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 3
Mumbai Indians Won 2
Delhi Capitals Won 1
No Result 00

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

मुंबई इंडियंस (MUM-W):

हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सिवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वास्त्रकार, शबनम इस्माइल, जिंतीमानी कलिता, अमनदीप कौर, साइका इशाक

दिल्ली कैपिटल्स (DEL-W):

शेफाली वर्मा, मैग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, मारिजन्ने केप्प, एलिसे कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, पूनम यादव, तितास साधू

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Mach):

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने पिछले सीजन 9 मैचों में 49.28 के औसत और 139.11 के स्ट्राइक रेट से 345 रन बनाए थे। मेग लैनिंग ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। इस सीजन में भी मेग लैनिंग शानदार बल्लेबाजी करना चाहेंगी।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match)

साइका इशाक ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए 10 मैचों में 15 विकेट लिए थे। साइका इशाक इस सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी।

Today’s Match Prediction: कौन जीतेगा मैच

सिनैरियो 1 (Scenario 1)

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 170-190

मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2 (Scenario 2)

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर– 180-190

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की

 

close whatsapp