WPL 2024: Match-11, BAN-W vs UP-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
महिला प्रीमियर लीग 2024 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच 4 मार्च को खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 3, 2024 5:07 pm

प्रीव्यू (Preview):
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (BAN-W) और यूपी वॉरियर्स महिला (UP-W) के बीच खेला जाएगा। यूपी वॉरियर्स 4 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। यूपी वॉरियर्स ने पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बोर्ड पर लगाए थे। यूपी वॉरियर्स ने 26 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बोर्ड पर लगाए थे। मुंबई इंडियंस ने 29 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
मैच जानकारी (Match Details):
| Match | Details |
| Match | Royal Challengers Bangalore Women vs UP Warriorz Women, Match-10 |
| Venue | M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru |
| Date and Time | 4 March, Monday, 7:30 PM IST |
| Live Broadcast and Streaming Details | Sports18 & JioCinema App |
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है, वहीं तेज गेंदबाज भी यहां अपना कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे।। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):
| Matches Played | 3 |
| Royal Challengers Bangalore Women Won | 2 |
| UP Warriorz Women Won | 1 |
| No Result | 00 |
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (BAN-W):
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एस, मेघना, एलिस पैरी, रिचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मॉलिन्यू, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका सिंह
यूपी वॉरियर्स महिला (UP-W):
एलिसा हीली (कप्तान व विकेटकीपर), किरण नवगिरे, चमारी अट्टापट्टू, ग्रेस हैरिस, श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनर, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, अंजलि सरवनी
संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):
स्मृति मंधाना मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 11 गेंदों में मात्र 9 रन बना पाई थी। लेकिन यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगी।
संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):
सोफी एक्लेस्टोन ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए थे। सोफी एक्लेस्टोन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकती है।
कौन जीतेगा मैच (Today’s Match Prediction): यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच में बैंगलोर जीत दर्ज करेगी।
![]()
सिनैरियो 1
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर- 150-160
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर– 45-55
पहली पारी का स्कोर- 155-165
यूपी वॉरियर्स ने जीत दर्ज की