WPL 2024: यहां देखिए मुंबई इंडियंस का फुल शेड्यूल, पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: यहां देखिए मुंबई इंडियंस का फुल शेड्यूल, पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से

टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी से होगी

MI WPL (Photo Source: X/Twitter)
MI WPL (Photo Source: X/Twitter)

आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024 Schedule) के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी से होगी और पहला मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

बता दें कि पूरा टूर्नामेंट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके अलावा दिल्ली में 15 मार्च को एलिमिनेटर मैच और 17 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।

पूरे सीजन में 22 मैच होंगे, जिसमें प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। एलिमिनेटर की विनर टीम दूसरे फाइनलिस्ट के रूप में खेलेगी। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहले सीजन में खिताब जीता था। अब उसकी नजर लगातार दूसरा खिताब जीतने पर होगी। मिनी ऑक्शन में मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा एमआई ने गेंदबाज फातिमा जाफर के साथ ऑलराउंडर एस. सजना, अमनदीप कौर और कीर्तन बालाकृष्णन को भी खरीदा।

यहां देखिए WPL 2024 के लिए MI का पूरा शेड्यूल

तारीख और समय  मैच वेन्यू

शुक्रवार, 23 फरवरी, 7:30 PM

मुंबई इंडियंस-महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स-महिला

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

रविवार, 25 फरवरी, 7:30 PM

गुजरात जायंट्स-महिला बनाम मुंबई इंडियंस-महिला

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

बुधवार, 28 फरवरी, 7:30 PM

मुंबई इंडियंस-महिला बनाम यूपी वारियर्स-महिला

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

शनिवार, 02 मार्च,7:30 PM

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-महिला बनाम मुंबई इंडियंस-महिला

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

मंगलवार, 05 मार्च,7:30 PM

दिल्ली कैपिटल्स-महिला बनाम मुंबई इंडियंस-महिला

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

गुरुवार, 07 मार्च, 7:30 PM

यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस-महिला

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

शनिवार, 09 मार्च,7:30 PM

मुंबई इंडियंस-महिला बनाम गुजरात जायंट्स

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

मंगलवार, 12 मार्च, 7:30 PM

मुंबई इंडियंस-महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-महिला

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

 

मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वॉड

अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायोन, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काज़ी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्रकार, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफ़र, कीर्तन बालाकृष्णन

ये भी पढ़ें-  ‘जिन्हें क्रिकेट का कोई ज्ञान नहीं है, वे…’, पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा

close whatsapp