WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: BAN-W vs MUM-W, Eliminator के बाद Orange Cap & Purple Cap की ताज़ा सूची

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: BAN-W vs MUM-W, Eliminator का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें-

RCB Women Team (Photo Source: X/Twitter)
RCB Women Team (Photo Source: X/Twitter)

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला और मुंबई इंडियंस महिला टीम के बीच 15 मार्च को दिल्ली में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना पाई। एलिस पैरी ने 50 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 66 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

मुंबई इंडियंस के लिए हेली मैथ्यूज, नेट सिवर-ब्रंट और साइका इशाक ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 रन से जीत दर्ज की। हरमनप्रीत कौर टीम को जीत की ओर ले जा रही थी, लेकिन श्रेयंका पाटिल ने 18वें ओवर में हरमनप्रीत कौर को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 33 रनों की पारी खेली। सोफी मॉलिन्यू द्वारा डाले गए 19वें ओवर में मात्र 4 रन आए, और एस. सजना (1) का विकेट गिरा। मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। आशा शोभना ने मात्र 6 रन दिया और पूजा वस्त्रकार (4) को अपना शिकार बनाया। श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवर में 16 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किया।

वहीं एलिस पैरी, सोफी मॉलिन्यू, जॉर्जिया वेयरहम, आशा शोभना के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 17 मार्च को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

WPL 2024 Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की ताजा सूची

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 एलिस पेरी BAN-W 312 8 239 62.4 66 130.54 37 7 2
2 मेग लैनिंग DEL-W 308 8 246 38.5 60 125.2 44 4 4
3 दीप्ति शर्मा UP-W 295 8 216 98.33 88 136.57 34 8 3
4 बेथ मूनी GUJ-W 285 8 202 47.5 85 141.09 38 5 3
5 स्मृति मंधाना BAN-W 269 9 185 29.89 80 145.41 37 10 2

WPL 2024 Purple Cap Update: पर्पल कैप की ताजा सूची

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मारिजैन कप्प DEL-W 11 6 24 3/5 144 14.18 6.5 156
2 सोफी एक्लेस्टोन UP-W 11 8 31.3 3/20 189 18.82 6.57 207
3 जेस जोनासेन DEL-W 11 6 23 3/21 138 15.09 7.22 166
4 राधा यादव DEL-W 10 8 24 4/20 144 16.9 7.04 169 1
5 तनुजा कंवर GUJ-W 10 8 29 2/20 174 20.7 7.14 207

close whatsapp