WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DEL-W vs BAN-W, मैच-17 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें
अद्यतन - Mar 10, 2024 11:37 pm

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 36 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली।
वहीं एलिस कैप्सी ने 32 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 48 रन बनाए। मेग लैनिंग ने 29 और शेफाली वर्मा ने 23 रन की पारी खेल योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई और दिल्ली कैपिटल्स ने 1 रन से जीत दर्ज की।
स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद सोफी मॉलिन्यू और एलिस पैरी के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। एलिस पैरी 11वें ओवर में 49 रन पर शिखा पांडे के हाथों रन आउट हो गई, जिसके बाद अगले ही ओवर में सोफी मॉलिन्यू 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, और जेस जोनासेन गेंदबाजी कर रही थी।
आखिरी ओवर में रिचा घोष ने दो छक्के लगाए और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे, लेकिन रिचा घोष रन आउट हो गई। रिचा घोष ने 29 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-
WPL 2024 Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की ताजा सूची
| नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मेग लैनिंग | DEL-W | 290 | 7 | 236 | 41.43 | 60 | 122.88 | 40 | 4 | — | 4 |
| 2 | स्मृति मंधाना | BAN-W | 248 | 7 | 165 | 35.43 | 80 | 150.3 | 33 | 10 | — | 2 |
| 3 | हरमनप्रीत कौर | MI-W | 235 | 5 | 159 | 78.33 | 95 | 147.8 | 26 | 8 | — | 2 |
| 4 | एलिस कैप्सी | DEL-W | 230 | 7 | 178 | 38.33 | 75 | 129.21 | 29 | 6 | — | 1 |
| 5 | बेथ मूनी | GUJ-W | 211 | 6 | 145 | 42.2 | 85 | 145.52 | 28 | 4 | — | 2 |
WPL 2024 Purple Cap Update: पर्पल कैप की ताजा सूची
| नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | राधा यादव | DEL-W | 10 | 7 | 22 | 4/20 | 132 | 15.2 | 6.91 | 152 | 1 | — |
| 2 | जेस जोनासेन | DEL-W | 10 | 5 | 19 | 3/21 | 114 | 13.4 | 7.05 | 134 | — | — |
| 3 | मारिजैन कप्प | DEL-W | 9 | 5 | 20 | 3/5 | 120 | 15.44 | 6.95 | 139 | — | — |
| 4 | सोफी एक्लेस्टोन | UP-W | 8 | 7 | 27.3 | 3/20 | 165 | 21.13 | 6.15 | 169 | — | — |
| 5 | दीप्ति शर्मा | UP-W | 8 | 7 | 26 | 4/19 | 156 | 24.38 | 7.5 | 195 | 1 | — |