WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: MUM-W vs GUJ-W, मैच-16 के बाद Orange Cap & Purple Cap की ताज़ा सूची

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: MUM-W vs GUJ-W, मैच-16 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल है, जानें

MUM-W vs GUJ-W (Photo Source: WPL/X)
MUM-W vs GUJ-W (Photo Source: WPL/X)

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस महिला और गुजरात जायंट्स महिला के बीच 9 मार्च को दिल्ली में खेला गया। गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।  पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान बेथ मूनी ने 35 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली।

दयालन हेमलता ने 40 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की शानदार साझेदारी भी हुई थी। मुंबई इंडियंस के लिए साइका इशाक ने 4 ओवर में 31 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किया। वहीं हेली मैथ्यूज, शबनम इस्माइल, पूजा वस्त्राकर और एस. सजना के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। मुंबई इंडियंस ने एक गेंद शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और 7 विकेट से जीत हासिल की।

यास्तिका भाटिया ने 36 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 95* रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके बल पर टीम ने जीत दर्ज किया। गुजरात जायंट्स के लिए एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और शबनम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल है, आइए आपको बताते हैं-

WPL 2024 Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की ताजा सूची

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 मेग लैनिंग DEL-W 261 6 210 43.5 60 124.29 35 4 4
2 स्मृति मंधाना BAN-W 243 6 158 40.5 80 153.8 32 10 2
3 हरमनप्रीत कौर MI-W 235 5 159 78.33 95 147.8 26 8 2
4 बेथ मूनी GUJ-W 211 6 145 42.2 85 145.52 28 4 2
5 दीप्ति शर्मा UP-W 207 7 156 69 59 132.69 25 4 2
6 ग्रेस हैरिस UP-W 187 7 131 37.4 60 142.75 23 7 1
7 अमेलिया कर MI-W 186 7 136 37.2 40 136.76 21 3
8 यास्तिका भाटिया MI-W 185 7 141 26.43 57 131.21 27 6 1
9 एलिस कैप्सी DEL-W 182 6 146 36.4 75 124.66 21 6 1
10 शेफाली वर्मा DEL-W 171 6 115 34.2 64 148.7 15 11 2

WPL 2024 Purple Cap Update: पर्पल कैप की ताजा सूची

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 जेस जोनासेन DEL-W 10 4 16 3/21 96 9.5 5.94 95
2 राधा यादव DEL-W 10 6 18 4/20 108 11.6 6.44 116 1
3 सोफी एक्लेस्टोन UP-W 8 7 27.3 3/20 165 21.13 6.15 169
4 मारिजैन कप्प DEL-W 8 4 16 3/5 96 13.63 6.81 109
5 दीप्ति शर्मा UP-W 8 7 26 4/19 156 24.38 7.5 195 1
6 तुनजा कंवर GUJ-W 8 6 21 2/21 126 19.88 7.57 159
7 शबनम इस्माइल MI-W 7 5 20 3/18 120 17.71 6.2 124
8 साइका इशाक MI-W 7 7 20 3/27 120 19.71 6.9 138
9 अरूंधति रेड्डी DEL-W 7 6 20 2/27 120 22.14 7.75 155
10 सोफी मॉलिन्यू BAN-W 7 6 22 3/25 132 24.43 7.77 171

close whatsapp