WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: MUM-W vs UP-W, मैच-14 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें

Advertisement

Mumbai Indians Women Team (Photo Source: WPL Official Website)

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस महिला और यूपी वॉरियर्स महिला टीम के बीच अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला गया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बोर्ड पर लगाए थे। नेट सिवर-ब्रंट ने 31 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली।

Advertisement
Advertisement

हरमनप्रीत कौर 30 गेंदों में 33 रन बनाए, वहीं अमेलिया कर ने 39 और एस. सजना ने 22 रन की पारी खेल अहम योगदान दिया। चमारी अट्टापट्टू ने सर्वाधिक 2 विकेट यूपी वॉरियर्स के लिए अपने नाम किया। वहीं साइमा ठाकोर, दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। यूपी वॉरियर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना पाई और मुंबई इंडियंस ने 42 रनों से जीत दर्ज की। यूपी वॉरियर्स ने मात्र 15 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

किरण नवगिरे (7), चमारी अट्टापट्टू (3) और एलिसा हीली (3) सस्ते में पवेलियन लौट गई। दीप्ति शर्मा ने टीम के लिए 36 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की नाबाद पारी खेली। साइका इशाक ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया, वहीं नेट सिवर-ब्रंट के नाम 2 विकेट शामिल रहा। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

WPL 2024 Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की ताजा सूची

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 स्मृति मंधाना BAN-W 243 6 158 40.5 80 153.8 32 10 2
2 मेग लैनिंग DEL-W 201 5 164 40.2 55 122.56 23 4 3
3 अमेलिया कर MI-W 174 6 126 34.8 40 138.1 21 2
4 ग्रेस हैरिस UP-W 173 6 119 43.25 60 145.38 22 7 1
5 एस. मेघना BAN-W 168 6 149 33.6 53 112.75 20 3 1
6 एलिस कैप्सी DEL-W 167 5 123 41.75 75 135.77 20 5 1
7 एलिस पैरी BAN-W 157 5 119 52.33 58 131.93 17 4 1
8 शेफाली वर्मा DEL-W 156 5 103 39 64 151.46 13 11 2
9 दीप्ति शर्मा UP-W 148 6 108 74 53 137.04 19 3 1
10 बेथ मूनी GUJ-W 145 5 110 36.25 85 131.82 20 1 1

WPL 2024 Purple Cap Update: पर्पल कैप की ताजा सूची

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 जेस जोनासेन DEL-W 9 3 12 3/21 72 7.11 5.33 64
2 राधा यादव DEL-W 8 5 15 4/20 90 12.5 6.67 100 1
3 मारिजैन कप्प DEL-W 8 4 16 3/5 96 13.63 6.81 109
4 सोफी एक्लेस्टोन UP-W 7 6 23.3 3/20 141 22 6.55 154
5 सोफी मॉलिन्यू BAN-W 7 6 22 3/25 132 24.43 7.77 171
6 आशा शोभना BAN-W 7 6 15 5/22 90 16.71 7.8 117 1
7 तनुजा कंवर GUJ-W 7 5 17 2/21 102 19.71 8.12 138
8 नेट सिवर-ब्रंट MI-W 7 6 19 2/14 114 22.29 8.21 156
9 अमेलिया कर MI-W 7 6 19 4/17 114 24.57 9.05 172 1
10 शबनम इस्माइल MI-W 6 4 16 3/18 96 15.67 5.88 94

Advertisement