WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DEL-W vs MUM-W, मैच-12 के बाद Orange Cap & Purple Cap की ताज़ा सूची

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DEL-W vs MUM-W, मैच-12 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें

Delhi Capitals Women Team (Photo Source: WPL Official Website)
Delhi Capitals Women Team (Photo Source: WPL Official Website)

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और मुंबई इंडियंस महिला टीम के बीच अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला गया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगाए थे। जेमिमा रोड्रिग्स ने 33 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 69 रन की नाबाद पारी खेली।

वहीं कप्तान मेग लैनिंग ने 38 गेंदों में 6 चौके और 2 छ्क्के की मदद से 53 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए शबनम इस्माइल, साइका इशाक और हेली मैथ्यूज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई और दिल्ली ने 29 रनों से जीत दर्ज की। अमनजोत कौर ने 27 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 42 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

अमेलिया कर (17), पूजा वस्त्राकर (17), हेली मैथ्यूज (29) और एस. सजना ने (24) रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेस जोनासेन ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया, वहीं मारिजैन कप्प ने 2 विकेट लिया। इनके अलावा शिखा पांडे, तितास साधू और राधा यादव के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं।

WPL 2024 Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की ताजा सूची

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 स्मृति मंधाना BAN-W 219 5 142 43.8 80 154.23 30 8 2
2 मेग लैनिंग DEL-W 201 5 164 40.2 55 122.56 23 4 3
3 एलिस कैप्सी DEL-W 167 5 123 41.75 75 135.77 20 5 1
4 एस. मेघना BAN-W 164 5 136 41 53 120.59 20 3 1
5 ग्रेस हैरिस UP-W 158 5 96 52.67 60 164.58 22 5 1
6 शेफाली वर्मा DEL-W 156 5 103 39 64 151.46 13 11 2
7 एलिसा हीली UP-W 139 5 107 27.8 55 129.91 22 3 1
8 अमेलिया कर MI_W 135 5 103 33.75 40 131.07 15 2
9 एलिस पेरी BAN-W 133 4 96 66.5 58 138.54 14 4 1
10 यास्तिका भाटिया MI-W 127 5 92 25.4 57 138.04 17 5 1

WPL 2024 Purple Cap Update: पर्पल कैप की ताजा सूची

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी R 4-Fers 5-Fers
1 जेस जोनासेन DEL-W 9 3 12 3/21 72 7.11 5.33 64
2 रधा यादव DEL-W 8 5 15 4/20 90 12.5 6.67 100 1
3 मारिजैन कप्प DEL-W 8 4 16 3/5 96 13.63 6.81 109
4 सोफी एक्लेस्टोन UP-W 7 5 19.3 3/20 117 17.71 6.36 124
5 आशा शोभना BAN-W 7 5 14 5/22 84 15.14 7.57 106 1
6 अमेलिया कर MI-W 7 5 17 4/17 102 21.29 8.76 149 1
7 तुनजा कंवर GUJ-W 6 4 13 2/21 78 15.83 7.31 95
8 सोफी मॉलिन्यू BAN-W 6 5 18 3/25 108 23.17 7.72 139
9 अरूंधति रेड्डी DEL-W 6 5 17 2/27 102 23.33 8.24 140
10 सोफी डिवाइन BAN-W 5 5 14 2/23 84 19.6 7 98

close whatsapp