WPL 2024 Orange and Purple Cap Winner: महिला प्रीमियर लीग 2024 फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के बीच 17 मार्च को दिल्ली में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवरों में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई।
Advertisement
Advertisement
शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। श्रेयंका पाटिल ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया। सोफी मॉलिन्यू ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिया और आशा शोभना ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। एलिस पेरी ने 37 गेंदों में 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं सोफी डिवाइन (32) और स्मृति मंधाना (31) ने योगदान दिया। वहीं रिचा घोष ने 14 गेंदों में 17 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिन्नू मणि और शिखा पांडे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
WPL 2024 Orange Cap Winner: एलिस पेरी ने जीता ऑरेंज कैप
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाज एलिस पेरी इस सीजन शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आई है। एलिस पेरी ने 9 मैचों में 69.4 के औसत और 125.72 के स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है।
नंबर
बल्लेबाज
टीम
रन
मैच
गेंदें
औसत
हाईस्ट स्कोर
स्ट्राइक रेट
4s
6s
100s
50s
1
एलिस पेरी
BAN-W
347
9
276
69.4
66
125.72
41
7
—
2
2
मेग लैनिंग
DEL-W
331
9
269
36.78
60
123.05
47
4
—
4
3
शेफाली वर्मा
DEL-W
309
9
197
38.63
71
156.85
27
20
—
3
4
स्मृति मंधाना
BAN-W
300
10
224
30
80
133.93
40
10
—
2
5
दीप्ति शर्मा
UP-W
295
8
216
98.33
88
136.57
34
8
—
3
WPL 2024 Purple Cap Winner: श्रेयंका पाटिल ने जीता पर्पल कैप
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल ने इस सीजन 8 मैचों में 12.08 के औसत और 7.3 की इकॉनमी से 13 विकेट अपने नाम पर्पल कैप जीता।