WPL 2024 Points Table Update: DEL-W vs GUJ-W, मैच-20 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

गुजरात जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंच गई है।

Advertisement

DEL-W vs GUJ-W (Photo Source: X/Twitter)

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 लीग स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और गुजरात जायंट्स महिला टीम के बीच खेला गया। गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई। टीम ने 48 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। बेथ मूनी (0), लौरा वोल्वार्डट (7), दयालन हेमलता (4), फीबी लीचफील्ड (21) और एश्ले गार्डनर (12) सस्ते में पवेलियन लौट गई।

Advertisement
Advertisement

गुजरात जायंट्स के लिए भारतीय फुलमली ने 36 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 42 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं कैथरीन ब्राइस में 22 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 28 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजैन कप्प, शिखा पांडे, और मिन्नू मणि ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। वहीं जेस जोनासेन के नाम एक विकेट शामिल रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने 13.1 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत हासिल की।

शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की मैच विनिंग साझेदारी हुई। शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। वहीं जेमिमा रोड्रिग्ज ने 28 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 38* रन बनाए। गुजरात के लिए तुनजा कंवर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

लीग स्टेज राउंड के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैच में 6 जीत और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर जगह बनाई। दिल्ली कैपिटल्स की नंबर-1 होने के चलते सीधे फाइनल में पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस 8 मैच में 5 जीत और 10 अंकों के साथ दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। एलिमिनेटर मुकाबला 15 मार्च को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला जाएगा। जो भी टीम एलिमिनेटर मैच जीतेगी वो फाइनल में पहुंचेगी।

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 दिल्ली कैपिटल्स महिला (Q) 8 6 2 0 0 12 1.198
2 मुंबई इंडियंस महिला (Q) 8 5 3 0 0 10 0.024
3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (Q) 8 4 4 0 0 8 0.306
4 यूपी वॉरियर्स महिला 8 3 5 0 0 6 -0.371
5 गुजरात जायंट्स महिला 8 2 6 0 0 4 -1.158

Advertisement