WPL 2024 Points Table Update: MUM-W vs GUJ-W, मैच-16 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से मात देकर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच गई है।
अद्यतन - Mar 9, 2024 11:22 pm

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस महिला और गुजरात जायंट्स महिला के बीच 9 मार्च को दिल्ली में खेला गया। गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान बेथ मूनी ने 35 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली।
दयालन हेमलता ने 40 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की शानदार साझेदारी भी हुई थी। मुंबई इंडियंस के लिए साइका इशाक ने 4 ओवर में 31 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किया। वहीं हेली मैथ्यूज, शबनम इस्माइल, पूजा वस्त्राकर और एस. सजना के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। मुंबई इंडियंस ने एक गेंद शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और 7 विकेट से जीत हासिल की।
यास्तिका भाटिया ने 36 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 95* रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके बल पर टीम ने जीत दर्ज किया। गुजरात जायंट्स के लिए एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और शबनम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-
WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 अपडेटेल पॉइंट्स टेबल
गुजरात जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज कर मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 7 मैच में 5 जीत और 10 अंकों के साथ पहले पायदान पर आ गई है। मुंबई इंडियंस साथ ही प्लेऑफ में क्वालिफाई होने वाली पहली टीम भी बन गई है।
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | मुंबई इंडियंस महिला | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.343 | ||
2 | दिल्ली कैपिटल्स महिला | 6 | 4 | 2 | 0 | 0 | 8 | 1.059 | ||
3 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | 0.038 | ||
4 | यूपी वॉरियर्स महिला | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | -0.365 | ||
5 | गुजरात जायंट्स महिला | 6 | 1 | 5 | 0 | 0 | 2 | -1.111 |