3 Teams Who Can Win WPL 2024: मुंबई इंडियस नहीं... इस बार ये टीम उठाएगी महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 Teams Who Can Win WPL 2024: मुंबई इंडियस नहीं… इस बार ये टीम उठाएगी महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी

महिला प्रीमियर लीग का आगामी सीजन 23 फरवरी 2024 से शुरू हो रहा है।

WPL 2024 (Photo Source: Getty Images)
WPL 2024 (Photo Source: Getty Images)

Women’s Premier League (WPL) 2024: महिला प्रीमियर लीग का आगामी सीजन 23 फरवरी 2024 से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट इस बार दिल्ली और बैंगलोर में संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। पांच टीमें इस सीजन में भाग लेंगी, जिसमें- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स शामिल है। लीग स्टेज राउंड 13 मार्च तक खेले जाएंगे।

एलिमिनेटर मुकाबला 15 मार्च और फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। लीग स्टेज राउंड के अंत में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। वहीं फिर दूसरी फाइनलिस्ट के लिए नंबर-2 और 3 पर रहने वाली टीमों के बीच 15 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार भी टीम अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी। महिला प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा सीजन शुरू होने में कुछ दिन बाकी है, आइए आपको उन 3 टीमों के नाम बताते हैं जो इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर सकते हैं।

WPL 2024: ये 3 टीम इस बार जीत सकती है महिला प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी

3. दिल्ली कैपिटल्स

Delhi Capitals (Photo Source: Getty Images)
Delhi Capitals (Photo Source: Getty Images)

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन लीग स्टेज राउंड में शानदार खेल दिखाया था। 8 मैच में 6 जीत और 12 अंकों के साथ टीम ने पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर जगह बनाई थी। दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के चलते सीधे फाइनल में पहुंची थी। लेकिन फाइनल में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी और टीम का सपना टूटा।

आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स शानदार खेल दिखाते हुए  WPL 2024 का खिताब अपने नाम करना चाहेगी। मैग लैनिंग टीम की कमान संभालेंगी, वहीं जेस जोनासेन और मारिजन्ने कैप जैसी खिलाड़ी स्क्वॉड का हिस्सा है। साथ ही टीम के पास जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और पूनम यादव जैसी खिलाड़ी भी है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp