GG-W vs DC-W टॉप फनी मीम्स

WPL 2024: एक नजर डालिए GG-W बनाम DC-W मुकाबले के टॉप फनी मीम्स पर

DC-W की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई

GG-W vs DC-W (Photo Source: WPL/X)
GG-W vs DC-W (Photo Source: WPL/X)

WPL 2024 के 10वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 25 रनों से मात दी है। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेथ मूनी की टीम सिर्फ 138 रन ही बना सकी। गुजरात की इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की चार मैचों में यह तीसरी जीत है। इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। शिखा पांडे ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद गुजरात के नियमित अंतराल पर विकेट गिरे, जिसका नतीजा रहा कि 53 के स्कोर पर टीम ने अपने चार विकेट खो दिए।

एश्ले गार्डनर ने दिखाया संघर्ष

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर गुजरात के लिए अकेले लड़ती हुई नजर आई। उन्होंने पहले वेदा कृष्णमूर्ति (12) के साथ छोटी साझेदारी बनाई, फिर तनुजा कंवर के साथ पार्टनरशिप करते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। मगर उनके आउट होते ही गुजरात की सारी उम्मीदे खत्म हो गई।

गार्डनर ने 31 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं शिखा पांडे और अरुंधती रेड्डी को 1-1 विकेट मिला।

दिल्ली ने बनाया 167 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग ने 55 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं एलिस कैप्सी ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए। सदरलैंड के खाते में 20 रन रहे। इनके अलावा दिल्ली के अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

मेघना सिंह ने शेफाली वर्मा (13) को आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया। इसके बाद मेघना ने एलिस कैप्सी को अपना अगला शिकार बनाया।शानदार लय में दिख रही लैनिंग भी मेघना का शिकार बनी और राधा यादव के रूप में मेघना सिंह को उनका चौथा विकेट मिला। हालांकि, अपने चार ओवर के स्पैल में उन्होंने 37 रन खर्च किए। वहीं एश्ले गॉर्डनर ने 2 विकेट चटकाए। तनुजा कंवर और मन्नत कश्यप को 1-1 विकेट मिला।

यहां देखें GG-W vs DC-W मुकाबले के टॉप फनी मीम्स

https://twitter.com/JoshiMannu5feb/status/1764335179470917756

 

 

 

 

close whatsapp